महिला की हत्या के जुर्म में जेल में बंद आरोपी को नहीं मिली राहत, मुन्ना उरांव उर्फ संतु उरांव की जमानत याचिका खारिज 

By : Ark Sahuliyar
महिला की हत्या के जुर्म में जेल में बंद आरोपी को नहीं मिली राहत, मुन्ना उरांव उर्फ संतु उरांव की जमानत याचिका खारिज 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
महिला की हत्या के जुर्म में जेल में बंद आरोपी को राहत नहीं मिली है. अपर न्याययुक्त पवन कुमार की कोर्ट ने आरोपी  मुन्ना उरांव उर्फ संतु उरांव की जमानत याचिका खारिज कर दी है. हत्या का मामला 2 अप्रैल 2024 का है. प्राथमिकी के अनुसार  बेड़ों के जहानाबाज चेमना टोली निवासी गीता टोप्पो की शादी चान्हो थाना क्षेत्र के सोनचिपी निवासी विजय भगत से हुई थी. शादी के 5 साल तक सबकुछ ठीक रहा. जिसके बाद विजय भगत की दूसरी महिला से अवैध संबंध हो गया, जिसका गीता टोप्पो विरोध करती थी. विरोध करने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से विजय प्रताड़ित करता था. 

घटना के तीन माह पूर्व विजय के घर पंचायती कर चेताया गया था. बावजूद इसके विजय ने दूसरी महिला से अवैध संबंध बनाए रखा और गीता टोप्पो को व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी देने लगा. 2 अप्रैल 2024 को 4.45 बजे मांडर थाना क्षेत्र के कंजिया पुल के पास गोली मारकर गीता की हत्या कर दी गई. हत्या की घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया जब गीता टांगरबसली बाजार से ससुराल लौट रही थी. उस दिन विजय फोन कर टांगरबसली भेजा था यह कहकर कि उसका दोस्त ट्रेन से सामान लेकर जा रहा है जो तुमको देगा. घटना को लेकर मृतिका के भाई ने उनके पति विजय भगत और उनकी प्रेमिका समेत दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

ये भी पढ़ें- झालसा की पहल: वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पिस्का नगड़ी में मदर टेरेसा क्लिनिक का शुभारंभ
 
संबंधित सामग्री

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.