ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत
चंदनकियारी /डेस्क: चंदनकियारी प्रखंड के योगीडीह मोड़ पर कृपानाथ मुखर्जी स्मृति मंच ने वनांचल आंदोलनकारी सह भाजपा के वरिष्ठ नेता कृपानाथ मुखर्जी की शुक्रवार को 5 वी पुण्यतिथि मनायी. कृपानाथ मुखर्जी चौक स्थित कृपानाथ मुखर्जी के मूर्ति पर उपास्थि सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पूर्व चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. अमर बाउरी ने कहा स्व. मुखर्जी जैसे क्रांतिकारी नेता की हमेशा खलेगी. वह जरूरतमंद लोगों के मसीहा थे, पहले गरीब लोग पुलिस थाना एवं बडे अधिकारियों से अपनी बात नहीं रख पा रहे थे परंतु स्व मुखर्जी गरीबों को इंसाफ एवं हक दिलाने के लिए थाना प्रभारी हो या उच्च अधिकारी सभी से लड़ जाते थे. स्व मुखर्जी छात्र जीवन से ही समरेश सिंह के नेतृत्व में जुड़ गये थे. पर्वतपुर ब्लॉक खोलने में अहम योगदान था. चंदनकियारी विधानसभा सहित जिला के कदावर नेता थे, अन्याय के विरोध में हमेशा लड़ाई लड़ते थे. मौके पर प्रखंड प्रमुख निवारण सिह चौधरी, मुखिया संतोष रवानी, अरविंद दुबे, संग्राम सिंह, पंकज शेखर, विनोद गोराई, समरेश महथा, संजय सिंह, तारा शंकर झा, प्रबीर मुखर्जी, आकाश मुखर्जी, राकेश मुखर्जी, विश्वनाथ ठाकुर, विजय सिंह, रितेश शर्मा, अनूप घोषाल, अशोक शर्मा, अचिंत बाउरी, कृष्णा गोप, धनेश्वर रवानी, अजय रजवार, शीतल सिंह, मिहिर मुखर्जी, बबलू , मधु आदि उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: धनबाद में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से लोक अदालत में 87 विवादों का निपटारा