गावां के जगदीशपुर में कलश यात्रा के साथ 11 दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ

By : News11 Bharat
गावां के जगदीशपुर में कलश यात्रा के साथ 11 दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत

गावां/डेस्क: गावां प्रखंड अंतर्गत पिहरा पश्चिमी पंचायत के सरैयादह स्थित मुंडेश्वरी पहाड़ में मंगलवार को कलश यात्रा के साथ श्रीश्री 1008 शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ शुरू हो गया. यज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय का माहौल है. कलश यात्रा की शुरुआत यज्ञ मंडप से हुई जो मानपुर-पिहरा होते हुए सकरी अंगार नदी से जलभरकर पुनः मंदिर में स्थापित किया गया. आयोजकों की ओर से जानकारी दी गई कि इस 11 दिवसीय महायज्ञ में विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान और कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा. बुधवार रात्रि से वृन्दावनधाम के कथावाचिका कृष्णेहा दामोदर द्वारा श्रद्धालुओं को प्रवचन सुनाया जाएगा. वहीं 14 अप्रैल को देवीपूजन, नगर भ्रमण, 15 अप्रैल प्राण प्रतिष्ठा, महाआरती और 17 अप्रैल को यज्ञ का पूर्णाहुति और भंडारा का आयोजन होगा.

आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष ऋषदेव यादव, जितेंद्र यादव, पप्पू उर्फ आतिश रंजन, राजेश शर्मा, अमित कुमार, पुजारी बनवारी महतो, मंटू शर्मा, अमरदीप निराला, अरविंद गुप्ता समेत क़ई लोग जुटे हुए हैं.

यह भी पढ़ें: कोडरमा में 15 साल से जमा कचरे का ढेर साफ, नगर पंचायत अध्यक्ष की पहल रंग लाई

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार