थैलेसीमिया पीड़ित युग कुमार को मिली नई जिंदगी की उम्मीद, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी बने उम्मीद की किरण

By : News11 Bharat
थैलेसीमिया पीड़ित युग कुमार को मिली नई जिंदगी की उम्मीद, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी बने उम्मीद की किरण

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड के पॉवरगंज के 18 वर्षीय युग कुमार, जो थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है, आज स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से मिले.  इस मुलाकात में युग कुमार भावुक हो उठे और कहा, "सर, आप मेरे लिए पिता समान हैं. आपके स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद हम जैसे मरीजों को नई उम्मीद मिली है. आप जैसे लोगों से हिम्मत मिलती है."

युग की बात सुनकर माहौल भावुक हो गए डॉ. इरफान अंसारी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए युग कुमार के इलाज की जिम्मेदारी स्वयं ली और उन्हें CMC वेल्लोर रेफर करने के निर्देश दिए. मंत्री ने युग कुमार से कहा, "चिंता मत करो बेटा, मैं तुम्हारे साथ हूं. तुम्हारी बीमारी को जड़ से खत्म करूंगा."

मंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि आवश्यकता पड़ने पर युग कुमार को CMC वेल्लोर ले जाकर उच्च स्तरीय इलाज की पूरी व्यवस्था सरकार करेगी. यह सुनकर युग के माता-पिता की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े. उन्होंने कहा कि “सर, आपसे मिलकर हिम्मत मिलती है. आपने जो हमारे बच्चे और हम जैसे परिवारों के लिए किया है, उसके लिए हम जीवन भर ऋणी रहेंगे.”

थैलेसीमिया मरीजों के लिए झारखंड में ऐतिहासिक फैसले
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि थैलेसीमिया और सिकल सेल बीमारी को लेकर झारखंड सरकार गंभीर और संवेदनशील है. उन्होंने कई बड़े और ऐतिहासिक फैसलों की जानकारी दी:

  • रांची सदर अस्पताल में बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट जल्द स्थापित की जाएगी.
  • इस हेतु निविदा जारी कर दी गई है और 7 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी जा चुकी है.
  • राज्य के सभी जिलों में ब्लड सेपरेशन यूनिट लगाए जाएंगे, जिसके लिए 19 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए है.
  • झारखंड में मध्य प्रदेश की तर्ज पर ब्लड स्टोरेज सेंटर खोलने का प्रस्ताव विचाराधीन है, ताकि राज्य में ब्लड की कोई कीमत न लगे.
  • थैलेसीमिया मरीजों के इलाज पर 15 लाख रुपये तक का खर्च सरकार वहन करेगी.
  • मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना और आयुष्मान भारत योजना को आपस में जोड़ने का निर्णय लिया गया है, ताकि पैसों के अभाव में किसी का इलाज न रुके.

स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट कहा है कि पैसा इलाज में बाधा नहीं बनेगा. सरकार का फैसला है कि किसी भी मरीज का इलाज पैसों के कारण नहीं रुकेगा.

हेमेटोलॉजी सेवाओं को मिलेगा बल
डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि वर्तमान में झारखंड में केवल एक हेमेटोलॉजी डॉक्टर उपलब्ध है, जिसे देखते हुए राज्य के डॉक्टरों को CMC वेल्लोर और नारायण हॉस्पिटल, कोलकाता में विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि राज्यभर में सिकल सेल और थैलेसीमिया की व्यापक जांच कराई जाएगी, ताकि सभी मरीजों का सटीक डाटा उपलब्ध हो और नियमित इलाज संभव हो सके.

ब्लड बैंक व्यवस्था पर सख्त निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिया:

  • सरकारी एवं निजी सभी ब्लड बैंकों में पर्याप्त ब्लड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.
  • ब्लड डोनेशन कैंप नियमित लगाए जाएं.
  • ब्लड की कोई खरीद-फरोख्त नहीं होगी, क्योंकि “ब्लड बिकता नहीं, दिया जाता है.

उन्होंने कहा कि झारखंड की आबादी के अनुसार कम से कम 1% ब्लड उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है.

थैलेसीमिया मरीजों के लिए नया सवेरा
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि थैलेसीमिया को अब विभागीय रूप से प्राथमिक बीमारी के रूप में टैग कर दिया गया है और इस पर सीधा हमला किया जा रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह पहल थैलेसीमिया मरीजों के लिए वरदान साबित होगी और झारखंड में उनके जीवन की एक नई शुरुआत होगी.
 

संबंधित सामग्री

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

गढ़वा स्थित बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में शामिल हुए झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव और खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में टीम ने अवैध पत्थर खदान में छापेमारी की

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

पहचान से जुड़ी चीजों के दुरुपयोग या आईएमईआई नंबरों में छेड़छाड़ के प्रति दूरसंचार विभाग ने किया आगाह