मां दिउड़ी के दरबार में थाला, देउड़ी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की

मां दिउड़ी के दरबार में थाला, देउड़ी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की

मां दिउड़ी के दरबार में थाला देउड़ी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की

संतोष मेहता/न्यूज़ 11 भारत 

तमाड़/डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2026 से पहले रांची के तमाड़ स्थित प्रसिद्ध 700 साल पुराने प्राचीन सोलह भुजी माँ देउड़ी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की. सादगी के साथ उन्होंने माता का आशीर्वाद लिया.  धोनी अक्सर बड़े टूर्नामेंट से पहले यहाँ आते हैं.  धोनी आईपीएल या किसी भी बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट में जाने से पहले अक्सर यहां पूजा करने आते हैं और माँ का आशीर्वाद लेते हैं. 
 
धोनी ने विधिवत पूजा की और नारियल फोड़कर माता के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई. धोनी की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे. धोनी बिना किसी खास वीआईपी ट्रीटमेंट के आम लोगों की तरह पूजा करते हुए दिखे.मंदिर में पूजा करने पहुंचे धोनी माथे पर लाल तिलक और हाथ में चुनरी लिए दिख रहे हैं. इसके बाद मंदिर के पुजारी ने उन्हें नारियल दिया, जिसे धोनी ने माता को अर्पित किया. धोनी के इस सादगी भरे आस्था ने फैंस का दिल जीत लिया है.

 मंदिर की विशेषता: 

माँ देउड़ी मंदिर में माता की 16 भुजाओं वाली मूर्ति है. इस मंदिर की एक खासियत यह भी है कि यहां आदिवासी पाहन और ब्राह्मण मिलकर पूजा-अर्चना करते हैं.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज

संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम