गावां के बेन्ड्रो में ठाकुर बाबा बली स्थान का हुआ सौंदर्यीकरण, ग्रामीणों के सहयो...

गावां के बेन्ड्रो में ठाकुर बाबा बली स्थान का हुआ सौंदर्यीकरण, ग्रामीणों के सहयोग से बढ़ाया गया क्षेत्रफल

गावां के बेन्ड्रो में ठाकुर बाबा बली स्थान का हुआ सौंदर्यीकरण ग्रामीणों के सहयोग से बढ़ाया गया क्षेत्रफल

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत

गावां/डेस्क: गावां प्रखंड के बेन्ड्रो स्थित ठाकुर बाबा मंदिर परिसर में बुधवार को पूजा समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों के सहयोग से बली स्थान का सौंदर्यीकरण एवं विस्तार किया गया. इस दौरान जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से स्थल को समतल कर उसका क्षेत्रफल बढ़ाया गया, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके.

बताया जाता है कि ठाकुर बाबा मंदिर क्षेत्र का प्रमुख आस्था केंद्र है, जहाँ सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुँचते हैं. मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु यहां बकरे की बली भी अर्पित करते हैं. ऐसे में भीड़ के कारण बली स्थान पर काफी परेशानी होती थी.

पंसस अकलेश यादव ने कहा कि श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या के बावजूद बली स्थान की स्थिति दयनीय बनी हुई थी. विशेष दिनों में यहाँ भारी भीड़ उमड़ती है, जिससे लोगों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिलती और वाहनों की पार्किंग से भी समस्या उत्पन्न होती है. इसी को देखते हुए ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से इस कार्य को अंजाम दिया.

उन्होंने यह भी कहा कि कई जनप्रतिनिधि यहाँ दर्शन कर चुके हैं, लेकिन अब तक सड़क और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है.

इस मौके पर मुखदेव यादव, अशोक यादव, राकेश कुमार, सुबोध कुमार, सदानंद कुमार, सोनू कुमार, अविनाश कुमार, मदन कुमार, मुन्ना कुमार, कुलदीप कुमार, श्रवण कुमार समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: गावां के जगदीशपुर में आयोजित यज्ञ में शामिल हुए बाबूलाल, कहा- यज्ञ से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है

संबंधित सामग्री

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

झारखंड

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

बाघमारा में एक बार फिर भू-धंसान हुआ है. कतरास के छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर गोफ बन गया है.

नियुक्ति की मांग को लेकर माध्यमिक आचार्य के सफल अभ्यर्थियों ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र 

झारखंड

नियुक्ति की मांग को लेकर माध्यमिक आचार्य के सफल अभ्यर्थियों ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र 

बंधु तिर्की ने संबंधित विभाग के मंत्री से मुलाकात कर विषय से अवगत कराने का दिया आश्वासन 

रांची: ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट मामले पर बड़ी कार्रवाई, अस्पताल का लाइसेंस रद्द

झारखंड

रांची: ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट मामले पर बड़ी कार्रवाई, अस्पताल का लाइसेंस रद्द

मरीज के परिजनों और अस्पताल कर्मियों के बीच हुई मारपीट मामले में ट्यूलिप हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द हो गया है. 

धनबाद: गोमो स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, दून एक्सप्रेस से 48 जिंदा कछुए बरामद

झारखंड

धनबाद: गोमो स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, दून एक्सप्रेस से 48 जिंदा कछुए बरामद

ये कछुए योग नगरी ऋषिकेश से हावड़ा जा रही दून एक्सप्रेस के जनरल कोच में तीन थैलों और एक बैग के अंदर छिपाकर रखे गए थे.

बोकारो: गोमिया के पांच गांवों में घूम रहा 37 हाथियों का झुण्ड, ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील 

झारखंड

बोकारो: गोमिया के पांच गांवों में घूम रहा 37 हाथियों का झुण्ड, ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील 

सबसे बड़ी समस्या और खतरे की बात है कि हाथियों का झुंड हर घंटे में लोकेशन बदलता है.