खण्डामौदा पीएम श्रीप्लस टू उच्च विद्यालय में शिक्षक-अभिभावकों की बैठक आयोजित

विधायक समीर महंती ने बेहतर शैक्षणिक माहौल को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर की चर्चा

By : Admin
खण्डामौदा पीएम श्रीप्लस टू उच्च विद्यालय में शिक्षक-अभिभावकों की बैठक आयोजित

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा /डेस्क: बहरागोड़ा के पीएम श्री खण्डामौदा प्लस टू उवि में शनिवार को शिक्षक-अभिभावकों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मुखिया पंचानन मुंडा ने की. कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की गई.इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक समीर महंती तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रखंड अध्यक्ष आशीत मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि जोतष्णा मई बेरा, विधायक प्रतिनिधि लम्बोदर कुंवर उपस्थित थे. 

 मुख्य अतिथि विधायक श्री महंती ने अपने संबोधन में कहा यह स्कूल के विकास के लिए हम प्रतिबद्ध है.बच्चों को शिक्षित बनाने में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. प्रतिदिन स्कूल अवश्य भेजे, ताकि शिक्षित होकर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन कर सकें.सफलता के पीछे मेहनत, अनुशासन और मार्गदर्शन का बड़ा योगदान होता है. उन्होंने छात्रों को जीवन में अनुशासित रहकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. इस स्कूल में एक मीटिंग हॉल, बेंज टैक्स, तथा एक साइकिल स्टैंड की व्यवस्था बहुत जल्द की जाएगी.

प्रधानाध्यापक कमल कुमार ने कहा कि स्कूल के विकास में आप लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. आज के कार्यक्रम में करीब 350 अभिवाक स्कूल प्रांगण में पहुंचे हुए थे. मौके पर उप प्रमुख मुन्ना होता, गोपन पड़ीहारी,बिशाल बारीक़, जादूपति राणा,अध्यक्ष दीनानाथ महतो, शिक्षक पूर्णेन्दु हांसदा, मृणाल घोष, उषा बाकसाल, उत्पल दास,देवाशीष गिरि, असित मुर्मु, लीटु बेरा, जमुना मोहंती, प्रदीप घटवारी, हरभूषण कामिला, मुकेश सिह, कृष्ण पोइड़ा, शांति राणी मुंडा, विश्वरूप सिंह, सिधु हांसदा, अरविद उपाध्याय, मानिक मिश्रा, राधा वर्मा समेत सैकड़ो अभिभावक उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी  ने प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, गायब मिले कई अधिकारी-कर्मचारी

संबंधित सामग्री

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया