बालिका मध्य विद्यालय राजगंज में शिक्षक राजेश चक्रवर्ती ने दिया योगदान, विद्यालय परिवार ने किया स्वागत

By : News11 Bharat
बालिका मध्य विद्यालय राजगंज में शिक्षक राजेश चक्रवर्ती ने दिया योगदान, विद्यालय परिवार ने किया स्वागत

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत

राजगंज/डेस्क: राजगंज मैरा कुल्ही निवासी शिक्षक राजेश चक्रवर्ती ने सोमवार को बालिका मध्य विद्यालय राजगंज में योगदान दिया. इससे पूर्व वे साहेबगंज स्थित विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे. स्थानांतरण के बाद उन्होंने अपने जन्मभूमि के बच्चों की शिक्षा एवं सेवा के उद्देश्य से राजगंज में योगदान दिया, जिसका आज उनका प्रथम कार्यदिवस रहा.
विद्यालय में योगदान के अवसर पर प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने शिक्षक राजेश चक्रवर्ती का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.
इस अवसर पर शिक्षक राजेश चक्रवर्ती ने कहा कि अपने ही क्षेत्र में रहकर बच्चों को शिक्षित करने का अवसर मिलना उनके लिए गौरव और संतोष की बात है. उन्होंने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर विधायक सविता महतो ने कपाली नगर परिषद क्षेत्र में 800 से अधिक कंबलों का किया वितरण

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई