गुहार

कल्याणपुर के चौड़ा में टाना भगत परिवारों ने बालू जब्ती कार्रवाई को बताया अनुचित, बीडीओ से लगाई न्याय की गुहार

प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर न्याय की मांग की

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
कल्याणपुर के चौड़ा में टाना भगत परिवारों ने बालू जब्ती कार्रवाई को बताया अनुचित, बीडीओ से लगाई न्याय की गुहार

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:   टण्डवा प्रखंड के कल्याणपुर पंचायत के चौड़ा गांव के 13 टाना भगत परिवारों ने अबुआ आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर निर्माण के लिए एकत्रित किए गए बालू को लेकर हुई प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर न्याय की मांग की है.टाना भगत परिवारों का आरोप है कि उनकी रैयती जमीन पर रखे बालू पर बिना किसी पूर्व सूचना के छापेमारी की गई तथा उन पर प्राथमिकी दर्ज कराने का दबाव बनाया जा रहा है.परिवारों ने अपने आवेदन में बताया है कि अबुआ आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कुल 13 टाना भगत परिवारों को आवास निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हुई है. बरसात के मौसम में नदी में जलस्तर बढ़ जाने और बाढ़ जैसी स्थिति के कारण बालू की उपलब्धता प्रभावित हो जाती है. वहीं, मानसून के दौरान खेती-किसानी के कार्यों में भी व्यस्तता बढ़ जाती है.ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए सभी परिवारों ने मिलकर पूर्व में ही घर निर्माण के लिए आवश्यक बालू एकत्रित कर अपनी रैयती भूमि पर सुरक्षित रखा था.आवेदन के अनुसार 20 जुलाई को टण्डवा अंचल अधिकारी (प्रभारी) एवं पिपरवार थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से उक्त स्थल पर छापेमारी की. टाना भगत परिवारों का कहना है कि जिस जमीन पर बालू रखा गया था, वह ग्राम चौड़ा स्थित उनकी निजी रैयती भूमि है और यह क्षेत्र थाना टण्डवा के अधिकार क्षेत्र में आता है.ऐसे में पिपरवार थाना द्वारा की गई कार्रवाई कानूनी रूप से अवैध एवं अनुचित है.आवेदन में टाना भगत परिवारों ने स्वयं को गरीब एवं कानून की जटिल प्रक्रियाओं से अनभिज्ञ बताते हुए कहा है कि उनके साथ की जा रही कार्रवाई कहीं से भी न्यायोचित नहीं है. उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से वास्तविक स्थिति को समझते हुए प्रभारी अंचल अधिकारी द्वारा की जाने वाली किसी भी अनुचित कार्रवाई को स्थगित करने तथा उन्हें झूठे आरोपों से बचाकर न्याय दिलाने की मांग की है.आवेदन पर बिफा टाना भगत, हुलास टाना भगत, सुरेन्द्र टाना भगत, बोलो टाना भगत, शांति टाना भगत, रमिया टाना भगत, देवा टाना भगत और बाबूलाल टाना भगत सहित अन्य लाभुकों के हस्ताक्षर हैं. 

यह भी पढ़ें: पाकुड़ में ऐतिहासिक उल्टी रथ यात्रा धूमधाम से संपन्न, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई