न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क: मंच भवन में मारवाड़ी युवा मंच, धनबाद शाखा के भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के महापौर संजीव सिंह जी उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत निवर्तमान अध्यक्ष राहुल अग्रवाल द्वारा शाखा की कमान नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक साह को सौंपकर की गई.
राहुल अग्रवाल ने विश्वास जताया कि सेवा के जिस रथ को उन्होंने पिछले सत्र में आगे बढ़ाया था, अब दीपक साह के नेतृत्व में वह और भी तीव्र गति से सामाजिक उत्थान की ओर बढ़ेगा. मुख्य अतिथि मेयर की उपस्थिति में शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक साह, शाखा सचिव संजय सरावगी और शाखा कोषाध्यक्ष कमलेश केजरीवाल ने अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.
निवर्तमान अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए प्रांतीय लघु अधिवेशन में धनबाद शाखा को उसके उत्कृष्ट कार्यों के लिए 14 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जो पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है.
नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक साह ने कहा कि पूर्व में जारी सभी सेवा प्रकल्प निरंतर चलते रहेंगे और समाज हित में कई नए आयाम भी जोड़े जाएंगे. मुख्य अतिथि महापौर संजीव सिंह ने अपने संबोधन में मारवाड़ी युवा मंच के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि धनबाद के विकास और सामाजिक उत्थान में इसका योगदान अतुलनीय है और प्रशासन की ओर से इन्हें सदैव सहयोग मिलता रहेगा.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पवन सोनी, गोविंदराम अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, महेश सांवरिया, रामविलास गोएल, सुदर्शन रिटोलिया, मुकेश सोमानी, रणजीत सराफ, विमल अखेरामका, सुशील सवारियां, विनय रिटोलिया, सुनील सोनी, मनोज गोयल, संजय गोयल आदि शामिल हुए.
यह भी पढ़ें: बहुचर्चित जमीन घोटाले मामले में रांची और जमशेदपुर की पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार