हरिवंश नारायण सिंह लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति चुने गए, पीएम मोदी ने दी बधाई

By : Mansi Kumari
हरिवंश नारायण सिंह लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति चुने गए, पीएम मोदी ने दी बधाई

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
हरिवंश नारायण सिंह को लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति पद पर चुना गया हैं. इसपर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने उन्हें बधाई दी और कहा कि बीते वर्षों में उनके अनुभव, निष्पक्ष कार्यशैली और सभी दलों को साथ लेकर चलने के प्रयासों पर सदन ने एक बार फिर मुहर लगा दी हैं. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी हरिवंश नारायण सिंह को तीसरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की.

जानकारी के अनुसार, हरिवंश नारायण सिंह का जीवन संघर्ष और सफलता की मिसाल माना जाता हैं. वे एक साधारण किसान परिवार से आते हैं. उनका संबंध लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव सिताब दियारा से है, जो सामाजिक और राजनीतिक चेतना के लिए जाना जाता हैं.

हरिवंश ने अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. इसके बाद 1980 के दशक में उन्होंने हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा और प्रसिद्ध पत्रिका ‘धर्मयुग’ से अपने करियर की शुरुआत की. पत्रकारिता के शुरुआती दौर में ही उन्होंने अपनी लेखनी और विश्लेषण क्षमता से पहचान बनाई. इसके बाद उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया में सरकारी अधिकारी के तौर पर भी काम किया, लेकिन पत्रकारिता के प्रति जुनून के चलते उन्होंने यह नौकरी छोड़ दी और दोबारा मीडिया जगत में लौट आए. साल 1989 में हरिवंश रांची से प्रकाशित होने वाले प्रमुख हिंदी अखबार ‘प्रभात खबर’ से जुड़े. अपनी मेहनत, नेतृत्व क्षमता और संपादकीय दृष्टि के दम पर वे आगे चलकर अखबार के संपादक बने. उनके नेतृत्व में प्रभात खबर ने राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बनाई. राज्यसभा सदस्य बनने से पहले हरिवंश ने अपनी राजनीतिक पारी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के राजनीतिक सलाहकार के रूप में निभाई. हालांकि कांग्रेस द्वारा चंद्रशेखर सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद वे फिर से पत्रकारिता में लौट आए.

यह भी पढ़े: टेंडर कमीशन घोटाला: चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के एकाउंटेंट रहे मुकेश मित्तल को मिली बड़ी राहत
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य