संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले के निलांबर-पितांबरपुर प्रखंड क्षेत्र के दारूडिह गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की पहचान मनोज चंद्रवंशी की पत्नी किरण देवी (लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के बाद से गांव में चर्चा का माहौल है.
मृतका के ससुराल पक्ष के परिजनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात कही है, जबकि मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है. मायके पक्ष का आरोप है कि घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है. वहीं, आरोप यह भी है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही शव को फंदे से उतार दिया गया था.
सूचना मिलने पर लेस्लीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस द्वारा घटनास्थल की स्थिति, परिजनों के बयान समेत अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है. मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.
यह भी पढ़ें: आनंदपुर में जेएसएलपीएस की वार्षिक आमसभा में शामिल हुए विधायक, महिला स्वावलंबन को बताया विकास की मजबूत नींव