न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में युवती की संदेहास्पद मौत हो गयी. युवती टाटीसिल्वे के चुरनी फॉल अपने प्रेमी के साथ घूमने गई थी. इसी दौरान वह बेसुध हो गयी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया. मृतक युवती के परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है. पोर्स्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का राज खुलेगा.
यह भी पढ़ें- IND vs WI T20: 5 और 6 अक्टूबर को JSCA स्टेडियम में होगी टिकटों की बिक्री, ऑनलाइन टिकट की भी सुविधा उपलब्ध