सुपारी किलिंग के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग में बहन की आत्महत्या का बदला लेना चाहता था प्रिंस

गिरफ्तार आकाश सिंह ने 70 हजार की सुपारी और साजिश का खोला राज

By : News11 Bharat
सुपारी किलिंग के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग में बहन की आत्महत्या का बदला लेना चाहता था प्रिंस

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू के हैदरनगर थाना क्षेत्र में एक सुपारी किलिंग की साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. 1 नवंबर की रात हुई गोलीबारी में घायल हुए नीरज चंद्रवंशी घायल हो गया था जिसको मारने के लिए ₹70,000 की सुपारी दी गई थी. पुलिस ने इस मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना की रात नीरज चंद्रवंशी को नजदीक से गोली मारी गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज अभी भी जारी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित की गई और जांच शुरू की गई.

गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया. आरोपी के मुताबिक, पूरी वारदात के पीछे प्रिंस मेहता और सुमित मेहता का हाथ है. दोनों ने आकाश सिंह को ₹70,000 की सुपारी देकर नीरज चंद्रवंशी की हत्या करने को कहा था.

इस सुपारी किलिंग का कारण भी बेहद विवादित और भावुक है. पुलिस को पूछताछ में पता चला कि घायल नीरज चंद्रवंशी का प्रिंस मेहता की बहन के साथ प्रेम प्रसंग था. वर्ष 2022 में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. बहन की आत्महत्या का बदला लेने के लिए प्रिंस मेहता ने अपने साथी सुमित मेहता के साथ मिलकर नीरज को मारने की योजना बनाई.

इस पूरे मामले में एसपी रिष्मा रमेशन ने कहा कि हमें जांच में यह पता चला कि हत्या की इस घटना के पीछे एक योजनाबद्ध साजिश थी. एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है. गिरफ्तार आरोपी से मिले इनपुट के आधार पर बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. पुलिस टीम लगातार कई ठिकानों पर दबिश दे रही है.

यह भी पढ़ें: बिहार के बाद अब यूपी चुनाव में भी दमख़म से लड़ेंगे, अररिया में बोले असदुद्दीन ओवैसी

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई