अफीम की तस्करी करने के मामले में आरोपी सूर्यकांत मुंडा दोषी करार,  मंगलवार को अब...

अफीम की तस्करी करने के मामले में आरोपी सूर्यकांत मुंडा दोषी करार,  मंगलवार को अब सजा के बिंदु पर होगी सुनवाई

अफीम की तस्करी करने के मामले में आरोपी सूर्यकांत मुंडा दोषी करार  मंगलवार को अब सजा के बिंदु पर होगी सुनवाई

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
1 किलो अफीम की तस्करी करने के आरोपी सूर्यकांत मुंडा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि कोर्ट ने उन्हें दोषी करार कर दिया है. वहीं अब सजा के बिंदु पर मंगलवार को सुनवाई होगी. आज यह सुनवाई अपर न्याययुक्त शैलेन्द्र कुमार की कोर्ट में हुई है. सुनवाई के बाद अपर न्याययुक्त शैलेन्द्र कुमार ने अपना फैसला  सुनाया है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें, 16 अगस्त 2022 को रांची पुलिस को सूचना मिली थी कि रांची और खूंटी जिला के बॉर्डर पर उग्रवादी गतिविधियों हो रही है. जिसका सत्यापन कर टीम का गठन किया गया था. जिसके बाद पुलिस टीम रिंग रोड होते हुए शुकरडीह के पास पहुंची. सामने से आ रहे एक स्कूटी पर सवार सूर्यकांत मुंडा की नजर पुलिस की गाड़ी पर पड़ी. तो वह गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा. भागने के क्रम में वह गिर गया. जिसे पुलिस बल ने दौड़ाकर पकड़ लिया. स्कूटी की तलाशी लेने पर  पुलिस को उसकी गाड़ी से एक किलो अफीम बरामद हुआ. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था.

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में ट्रक ओनर्स एसोसिएशन की बैठक, बंगाल टोल टैक्स पर हुई चर्चा
 
संबंधित सामग्री

फुटलाही बांध जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास, किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

झारखंड

फुटलाही बांध जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास, किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

पाल समाज ने याद किए अहिल्याबाई होलकर के योगदान, जयंती पर हुआ भव्य आयोजन

झारखंड

पाल समाज ने याद किए अहिल्याबाई होलकर के योगदान, जयंती पर हुआ भव्य आयोजन

कथारा में कांग्रेस का पंचायत स्तरीय बैठक सम्पन्न, बैठक में बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहर लाल महथा रहे उपस्थित

झारखंड

कथारा में कांग्रेस का पंचायत स्तरीय बैठक सम्पन्न, बैठक में बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहर लाल महथा रहे उपस्थित

CISF की सतर्कता से डीजल चोरी का प्रयास नाकाम, 60 लीटर डीजल बरामद

झारखंड

CISF की सतर्कता से डीजल चोरी का प्रयास नाकाम, 60 लीटर डीजल बरामद

35 लाख की लागत से बने चार PCC सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन,  चांडिल डैम रोड में पक्की नाली कार्य का किया शिलान्यास 

झारखंड

35 लाख की लागत से बने चार PCC सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन,  चांडिल डैम रोड में पक्की नाली कार्य का किया शिलान्यास