औचक निरीक्षण

शिकायत पर हैदरनगर के मां विंध्याचल हॉस्पिटल की औचक जांच, निरीक्षण में अस्पताल की कई गंभीर खामियां उजागर

सुधार का अल्टीमेटम, कमियां दूर नहीं हुईं तो सील होगा अस्पताल

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
शिकायत पर हैदरनगर के मां विंध्याचल हॉस्पिटल की औचक जांच, निरीक्षण में अस्पताल की कई गंभीर खामियां उजागर

विकास कुमार/संतोष श्रीवास्तव 

हुसैनाबाद/डेस्क: मरीजों और स्थानीय लोगों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक टीम ने गुरुवार को हैदरनगर स्थित मां विंध्याचल हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया.अचानक हुई जांच में अस्पताल की व्यवस्था में कई गंभीर खामियां सामने आईं.निरीक्षण के दौरान आपातकालीन चिकित्सा सुविधा, प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ, साफ-सफाई, बायो-मेडिकल वेस्ट के निस्तारण तथा आवश्यक दस्तावेजों के रखरखाव में अनियमितता पाई गई. टीम ने अस्पताल के वार्ड और ऑपरेशन थिएटर क्षेत्र का भी निरीक्षण किया, जहां साफ-सफाई और बायो-मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण से जुड़े मानकों का समुचित पालन नहीं मिला. अस्पताल के रजिस्ट्रेशन, चिकित्सकों की रोस्टर ड्यूटी और संचालन से संबंधित आवश्यक अनुमतियों के दस्तावेज भी अधूरे पाए गए. इस पर अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कमियों को दूर करने और अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि तय समय में व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से सील किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

पहले भी सील हो चुका है अस्पताल

बतादे कि उक्त निजी अस्पताल को अक्टूबर 2025  मे तत्कालीन उपायुक्त पलामू समीरा एस. के निर्देश पर हैदरनगर के तत्कालीन सीओ संतोष कुमार, तत्कालीन थाना प्रभारी अफजल अंसारी एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योतिष कुमार ने जांच के बाद सील किया था. इसके बावजूद अस्पताल का दोबारा संचालन शुरू होना जांच का विषय बना हुआ है. निरीक्षण टीम में डॉ. विनेश कुमार, अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद के उपाधीक्षक डॉ. शशि भूषण सहित स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी शामिल थे.

यह भी पढ़ें: गांडेय के पंचनटांड में घर में घुसकर महिला से लूटकांड में मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू किया अनुसंधान

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.