न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो को बंगाल पुलिस ने दूसरी बार पुरुलिया जिले में प्रवेश से रोकने का प्रयास किया. लेकिन इस बार महतो अपने सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के साथ रेल-टेका आंदोलन से जुड़े पीड़ित परिवारों से मिलने कोटशिला स्थित उनके गांव तक पहुंचने में सफल हो गए.
कोटशिला के जीवदारु गांव में पीड़ित परिवारों से मिलकर सुदेश महतो ने कहा कि उनकी न्यायिक लड़ाई का पूरा खर्च आजसू पार्टी उठाएगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि बंगाल सरकार और पुलिस को उनसे इतना भय क्यों है, जो उन्हें बार बार रोका जा रहा है.
ये भी पढ़ें- AJSU के केन्द्रीय समिति और रांची महानगर संगठन के विस्तार के लिए नामों की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट
रेल टेका में गिरफ्तार लोगों के गांव पहुंचे सुदेश महतो और सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी
इस बार कोटशिला जाने से बंगाल पुलिस नहीं रोक पाई सुदेश महतो को
संबंधित सामग्री
झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क
झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.
दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार
पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी
चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण
आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.
चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल
साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह
गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश
गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.