संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
चांडिल/डेस्क: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुकड़ू प्रखंड में पदस्थापित नाजीर तापस सरकार का बुधवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया. मिली जानकारी के अनुसार तापस सरकार प्रखंड संबंधी कार्य से सरायकेला जा रहे थे इसी दौरान ईचागढ़ के बाकलतोड़िया के समीप अचानक उसे चक्कर जैसा आया तब वह बाइक रोककर आराम करने बैठ गए और इसके बाद वे अचानक बेहोस होकर गिर पड़े. राहगीरों की सूचना पर उन्हें तत्काल पातकुम स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना की खबर मिलते ही प्रखंड कार्यालय एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. तापस सरकार अपने सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे. उनके असामयिक निधन से प्रशासनिक महकमे के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को गहरा आघात पहुंचा है. वे मूल रूप से पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत कालिकापुर के रहने वाले थे. वे अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बेटी व एक बेटा छोड़ गए हैं. बेटी की शादी हो चुकी है. कुकड़ू प्रखंड के पहले सरायकेला अनुमंडल कार्यालय में पदस्थापित थे.
यह भी पढ़ें: वजीरगंज में जेसीबी और डाक पार्सल वैन की टक्कर, चालक बाल-बाल बचा