रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत
चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती सांरडा के गुदड़ी थाना में पदस्थापित ASI मनोज कुमार बोदरा की अचानक मौत हो गई. घटना से पुलिस महकमे और परिवार में शोक की लहर है. थाना प्रभारी सुदर्शन मिंज ने बताया कि ASI मनोज कुमार बोदरा पिछले दो से चार दिन से बीमार चल रहे थे. अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई. मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम हेतु चक्रधरपुर भेजा गया है.
थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. ASI की आकस्मिक मौत से उनके परिजनों में मातम पसरा है. साथी पुलिसकर्मियों ने भी गहरा दुख जताया है.
यह भी पढ़ें: गावां के सरकारी कुएं के सौंदर्यीकरण में गुमटी बनी बाधा, ग्रामीणों ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम