अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत
लातेहार/डेस्क: बालूमाथ मगध सीसीएल संघमित्रा क्षेत्र के 14 वें परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार ने पद्भार ग्रहण किया. सोमवार को आयोजित एक सादे समारोह के दौरान निवर्तमान परियोजना पदाधिकारी एस नारायनणा ने नए पीओ सुबोध कुमार को पदभार सौंपा और गुलदस्ता देकर स्वागत की. पद्भार ग्रहण कतरे ही सीसीएल के कई पदाधिकारी एवं कर्मियों ने गुलदस्ता देकर नए पीओ का स्वागत किया और बधाई दी.
ज्ञात हो कि निवर्तमान परियोजना पदाधिकारी एस. नारायनणा ने मगध ओपन माइंस पर तीन साल का कार्यकाल पूरा किया.इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के सहयोग से कोयला उत्पादन– डिस्पैच में टार्गेट को अचीव किया.साथ ही सोशल वर्क में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाया. वर्तमान में उनका प्रमोशन के बाद ट्रांसफर हजारीबाग क्षेत्र से हुआ है. जहां एरिया के जीएम ऑपरेशन का कार्यभार संभालेंगे.इस दौरान मगध सीसीएल मैनेजर राकेश कुमार, डिस्पैच ऑफिसर राजीव रंजन, पंकज कुमार अमरेश कुमार सहित कई सीसीएल कर्मी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में चौकीदार की नहीं, राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी बिरसा मुंडा की हुई थी हत्या!