खलारी में आवारा कुत्ते ने मचाया आतंक, कई बच्चे और बड़े अस्पताल पहुंचे

Stray dog ​​wreaks havoc in Khalari; several child

खलारी में आवारा कुत्ते ने मचाया आतंक, कई बच्चे और बड़े अस्पताल पहुंचे

खलारी क्षेत्र में सोमवार की शाम एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया. कुत्ते के हमले में कई बच्चे और बड़े घायल हो गए. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

खलारी में आवारा कुत्ते ने मचाया आतंक कई बच्चे और बड़े अस्पताल पहुंचे

मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत
खलारी/डेस्क:
खलारी क्षेत्र में सोमवार की शाम एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया. कुत्ते के हमले में कई बच्चे और बड़े घायल हो गए. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार, पागल कुत्ते ने सबसे पहले लाला धौड़ा में एक छह वर्षीय बच्ची को काटकर घायल कर दिया. इसके बाद कुत्ता केडी बाजार पहुंचा, जहां उसने कुछ लोगों को भी काट लिया. वहीं, केडी साइडिंग रोड स्थित शिवपुरी कॉलोनी में पहुंचकर उसने एक अन्य बच्ची को काट दिया और कई बच्चों तथा बड़ों पर हमला करने का प्रयास किया.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. इधर, पागल कुत्ते के आतंक से लोगों में भय व्याप्त है और बच्चे घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अविलंब कार्रवाई करते हुए पागल कुत्ते को पकड़ने तथा क्षेत्र के लोगों को राहत दिलाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: 2.49 लाख रुपये की लागत से बनी नाली के बावजूद सड़क पर भर रहा पानी, ग्रामीणों ने उठाए सवाल
 
संबंधित सामग्री

तारा शाहदेव केस: रकीबुल हसन को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

झारखंड

तारा शाहदेव केस: रकीबुल हसन को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने केस से जुड़े सभी तथ्यों और प्रस्तुत दलीलों पर विचार किया

विशुनगढ़ की 13 वर्षीय बच्ची की मौत मामले में HC ने स्वत: संज्ञान डिस्पोज, जांच एजेंसी को FSL रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

झारखंड

विशुनगढ़ की 13 वर्षीय बच्ची की मौत मामले में HC ने स्वत: संज्ञान डिस्पोज, जांच एजेंसी को FSL रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

झारखंड हाईकोर्ट ने हजारीबाग जिले के विशुनगढ़ में 13 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका का निष्पादन कर दिया है.

JMM का मतलब

झारखंड

JMM का मतलब 'जमकर मुद्रा मोचन' पार्टी : अमर बाउरी

सुप्रियो भट्टाचार्य के पीसी पर भाजपा प्रदेश महामंत्री का पलटवार

गुदड़ी थाना के ASI मनोज कुमार बोदरा की अचानक मौत, चक्रधरपुर में हुआ पोस्टमार्टम

झारखंड

गुदड़ी थाना के ASI मनोज कुमार बोदरा की अचानक मौत, चक्रधरपुर में हुआ पोस्टमार्टम

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती सांरडा के गुदड़ी थाना में पदस्थापित ASI मनोज कुमार बोदरा की अचानक मौत हो गई. घटना से पुलिस महकमे और परिवार में शोक की लहर है.

RIMS-2 परियोजना को ₹2000 करोड़ देने की मांग, झारखंड को मिल सकती है बड़ी सौगात

झारखंड

RIMS-2 परियोजना को ₹2000 करोड़ देने की मांग, झारखंड को मिल सकती है बड़ी सौगात

हर हाल में रांची को AIIMS दिया जाए - केंद्र के सामने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की मांग