गढ़वा में रामनवमी के अष्टमी जुलुस पर पत्थरबाजी, आम लोग सहित कई पुलिसकर्मी घायल

गढ़वा में रामनवमी के अष्टमी जुलुस पर पत्थरबाजी, आम लोग सहित कई पुलिसकर्मी घायल

गढ़वा में रामनवमी के अष्टमी जुलुस पर पत्थरबाजी आम लोग सहित कई पुलिसकर्मी घायल

अरुण कुमार यादव/न्यूज़11 भारत
गढ़वा/डेस्क:
गढ़वा जिला के रमकंडा प्रखंड में रामनवमी जुलूस के दौरान अष्टमी की निकाली गई जुलूस को मुस्लिम समुदाय के लोगो ने कौआखोह शिव चबूतरा के पास जाने से रोक दिया. इस दौरान जुलूस पर जमकर पत्थरबाजी की गई. माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लोगों को तीतर-बितर किया. उसके बाद जुलूस वापस लौटा. इस घटना में कुछ हिंदू समुदाय के लोगों को चोट लगी है. जिन्हें एम्बुलेंस के जरिए हॉस्पिटल भेजा गया है. वहीं कई पुलिसकर्मी को भी चोटे आई है. 

फिलहाल रंका इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम मिश्रा ने माइक के जरिए लोगों को अलग हटने के लिए निर्देश भी दिए लेकिन माहौल तनावपूर्ण होने के बाद लोगों को उत्पात मचाने से रोकने का निर्देश दिया. वहीं इस मामले पर घटना की जानकारी देते हुए गढ़वा एसपी अमन कुमार ने कहा की रामनवमी पर्व को लेकर कल भी जुलुस के दौरान कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों समुदाय के द्वारा आपसी समझौता के बाद मुस्लिम पक्ष के लोगो ने यह बात कही थी कि जुलुस के दौरान किसी प्रकार की कोई रोक नहीं की जाएगी लेकिन शाम को जैसे ही रामनवमी का जुलुस पहुंचा तो मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलुस को रोका और विवाद उत्पन्न हो गया. दोनों पक्ष के तरफ से पत्थरबाजी हुई. वहीं घटना स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है.

फिलहाल मामला शांत है, कल के मामले में दोनों पक्षों ने आवेदन दिया है, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में भी मामला दर्ज होगा और गिरफ्तारी होगी. वहीं पलामूडीआईजी किशोर कौशल ने बताया कि जो भी इस घटना में शामिल होगा उसे बक्सा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का यू-टर्न! आज 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा
 
संबंधित सामग्री

धनबाद: पहले रेलवे ने मेयर संजीव सिंह एवं विधायक रागिनी सिंह को दिया आमंत्रण, फिर धनबाद सांसद के दबाव में आमंत्रण वापस 

झारखंड

धनबाद: पहले रेलवे ने मेयर संजीव सिंह एवं विधायक रागिनी सिंह को दिया आमंत्रण, फिर धनबाद सांसद के दबाव में आमंत्रण वापस 

रांची एसएसपी ने वीसी के माध्यम से की बैठक, 05 वर्ष एवं उस से अधिक समय से लंबित सभी कांडों की समीक्षा की 

झारखंड

रांची एसएसपी ने वीसी के माध्यम से की बैठक, 05 वर्ष एवं उस से अधिक समय से लंबित सभी कांडों की समीक्षा की 

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर चंदवा में ध्वजारोहण व कार्यक्रम आयोजित

झारखंड

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर चंदवा में ध्वजारोहण व कार्यक्रम आयोजित

चंदवा में यातायात नियमों पर सख्ती, 59 वाहनों का कटा चालान, ₹1.21 लाख की वसूली

झारखंड

चंदवा में यातायात नियमों पर सख्ती, 59 वाहनों का कटा चालान, ₹1.21 लाख की वसूली

लातेहार में भाजपा स्थापना दिवस पर समर्पित कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान

झारखंड

लातेहार में भाजपा स्थापना दिवस पर समर्पित कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान