झामुमो का महिमामंडन समारोह बना राज्य स्थापना दिवस : प्रवीण प्रभाकर

झामुमो का महिमामंडन समारोह बना राज्य स्थापना दिवस : प्रवीण प्रभाकर

सिर्फ झामुमो का महिमामंडन हुआ स्थापना दिवस पर : प्रवीण प्रभाकर

झामुमो का महिमामंडन समारोह बना राज्य स्थापना दिवस  प्रवीण प्रभाकर

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
आजसू पार्टी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि झारखंड स्थापना दिवस समारोह को ’झामुमो महिमामंडन समारोह’ बनाकर रख दिया गया. समारोह में झामुमो नेताओं का गुणगान किया जाता रहा और झामुमो का इतिहास बताया गया. झारखंड आंदोलन में आजसू की भूमिका को अनदेखा किया गया.

आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा कॉफी टेबल बुक में बिरसा मुंडा तथा अन्य शहीदों की बजाय सिर्फ शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन पर फोकस किया गया. ना तो झारखंड के शहीदों और आंदोलनकारियों का नहीं हुआ और ना ही इनके अलावा किसी मुख्यमंत्री का जिक्र किया गया. राजधानी के होर्डिंग में भी बिरसा मुंडा नहीं, हेमंत सोरेन छाए रहे.

प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि झारखंड आंदोलन में गुरुजी की बड़ी भूमिका थी. लेकिन झामुमो को इस सवाल का भी जवाब देना चाहिए कि जब वह लंबे समय तक यूपीए में कांग्रेस–राजद के साथ था तो झारखंड क्यों नहीं बना. आजसू के एनडीए से जुड़ने के बाद ही राज्य का निर्माण क्यों हुआ? 1993 में झामुमो के चार सांसदों के समर्थन से कांग्रेस के प्रधानमंत्री नरसिंह राव की सरकार बचाई गई, तब अलग राज्य क्यों नहीं बना. 1992 में लालू सरकार को झामुमो ने समर्थन दिया, तब अलग राज्य का प्रस्ताव क्यों नहीं आया?

प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह में आजसू, झारखंड पार्टी जैसे आंदोलनकारी संगठन की भूमिका को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया, जबकि सभी जानते हैं कि आजसू के उग्र आंदोलन के प्रभाव में ही कांग्रेस की राजीव गांधी सरकार ने 1989 और भाजपा की वाजपेयी सरकार ने 1999 में आजसू से वार्ता की थी, जिसके परिणामस्वरूप अलग राज्य का गठन हुआ तथा झारखंड नामकरण हुआ.

ये भी पढ़ें- रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने UAE के मंत्री मोहम्मद मुबारक अल मजरूई के साथ की बैठक, सकारात्मक सहयोग को लेकर हुई बातचीत 

संबंधित सामग्री

बुरुडीह में धूमधाम से संपन्न हुआ झारखंड कला सांस्कृतिक मेला, उमड़ी जनसैलाब

झारखंड

बुरुडीह में धूमधाम से संपन्न हुआ झारखंड कला सांस्कृतिक मेला, उमड़ी जनसैलाब

होली को लेकर राहे पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

झारखंड

होली को लेकर राहे पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

लोकहित अधिकार पार्टी रांची जिला ने मनाया होली मिलन समारोह, राज्य के विस्थापितों के खिलाफ करेगी आंदोलन

झारखंड

लोकहित अधिकार पार्टी रांची जिला ने मनाया होली मिलन समारोह, राज्य के विस्थापितों के खिलाफ करेगी आंदोलन

मोतिहारी में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से छह बच्चों की मौत

बिहार

मोतिहारी में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से छह बच्चों की मौत

युवक को गोली मारकर किया जख्मी, गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती

बिहार

युवक को गोली मारकर किया जख्मी, गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती