सोनाहातू प्रीमियर लीग मैच (SPL) मे राहुल मांझी ने आखिरी ओवर के शेष तीन गेंद पर 3...

सोनाहातू प्रीमियर लीग मैच (SPL) मे राहुल मांझी ने आखिरी ओवर के शेष तीन गेंद पर 3 छक्के लगाकर PRESS 11 को दिलाई जीत

सोनाहातू प्रीमियर लीग मैच spl मे राहुल मांझी ने आखिरी ओवर के शेष तीन गेंद पर 3 छक्के लगाकर press 11 को दिलाई जीत 

संतोष मेहता/न्यूज़11 भारत 
सोनाहातू/डेस्क:
पावर हाउस ग्राउंड पर आयोजित सोनाहातू प्रीमियर लीग मैच के सीजन-2 में मां दुर्गा 11 को फाइनल मैच के रोमांचक मुकाबले मे हराकर PRESS 11 की टीम सीजन-2 में कब्जा जमाया. फाइनल मुकाबला मां दुर्गा 11 व PRESS 11 के बीच खेला गया, जिसमें मां दुर्गा 11 ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में 89 रन बनाए. इसके जबाब में PRESS 11 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम ओवर मे बचे हुए तीन गेंद पर तीन छक्के लगाकर जीत हासिल की.

फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच राहुल मांझी रहे. PRESS 11 के प्लेयर केशव को ऑलराउंडर व मैन ऑफ़ द सीरीज का खिताब दिया गया. टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. इस अंतिम मुकाबले में जीते एवं हारे हुए दोनों टीमों को ट्रॉफी के साथ-साथ नगद पुरस्कार से मुख्य अतिथि के रुप में आए मुखिया विकास मुंडा और संजय महतो ने सम्मानित किया. मुख्य अतिथियों ने कहा कि इस भव्य आयोजन के लिए आयोजक समिति अमर मुंडा और नरेश महतो को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएँ. आपने खेल भावना और युवा प्रतिभा को सम्मान देने का सराहनीय कार्य किया है.

यह भी पढ़े: लातेहार स्थापना दिवस पर “रन फॉर लातेहार” का भव्य आयोजन, बेतला से केचकी संगम तक दौड़े सैकड़ों लोग
 
संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: संत शिरोमणि योगी नरसिंह बाबा की 84वीं पुण्य तिथि धूमधाम से मनायी गयी

झारखंड

मनोहरपुर: संत शिरोमणि योगी नरसिंह बाबा की 84वीं पुण्य तिथि धूमधाम से मनायी गयी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार मुलाकात 

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार मुलाकात 

रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद आरोपी पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को बेल देने से कोर्ट का इनकार 

झारखंड

रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद आरोपी पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को बेल देने से कोर्ट का इनकार 

लैंड स्कैम मामला: SC में विनय चौबे की बेल पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी अहम सुनवाई

झारखंड

लैंड स्कैम मामला: SC में विनय चौबे की बेल पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी अहम सुनवाई

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

झारखंड

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन