सड़क हादसा

जामताड़ा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार ऑटो, चालक गंभीर  

घायल चालक कृष्ण गोस्वामी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है.

By : Dipali Kumari
जामताड़ा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार ऑटो, चालक गंभीर  

न्यूज़11 भारत 
जामताड़ा/डेस्क:
 जिले के कर्माटांड़-नारायणपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार के कारण एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर गुणोडी नदी के समीप पलट गयी. इस भीषण दुर्घटना में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले कृष्ण गोस्वामी के रूप में हुई है. फिलहाल घायल चालक कृष्ण गोस्वामी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो बेहद तेज गति में थी और गुणोडी नदी के पास पहुंचते ही चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे चालक कृष्ण गोस्वामी गंभीर रूप से जख्मी हो गए. हादसे के वक्त वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े. 

मौके पर भाग संख्या 4 के भावी जिला परिषद सदस्य छोटू अंसारी ने तुरंत एक निजी टोटो की व्यवस्था की और गंभीर रूप से घायल चालक को सुरक्षित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल तक एस्कॉर्ट करते हुए घायल चालक को समय पर अस्पताल के भीतर दाखिल करवाया, जिससे उसका समय पर इलाज शुरू हो सके. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर वाहनों की गति सीमा पर नियंत्रण रखने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली, कोलकाता और रांची में ED की बड़ी कार्रवाई! 7 ठिकानों पर छापेमारी
 
संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.