बाबा बैद्यनाथ धाम में दुर्गापूजा का विशेष आयोजन, मां भगवती को चढ़ेगा 56 भोग

By : Admin
बाबा बैद्यनाथ धाम में दुर्गापूजा का विशेष आयोजन, मां भगवती को चढ़ेगा 56 भोग

अमरनाथ पाठक/न्यूज11  भारत

देवघर/डेस्क: शिव और शक्ति की नगरी देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दुर्गा पूजा का अलग ही महत्व है. यहां वर्षों से मां भगवती की भव्य पूजा-अर्चना की परंपरा निर्वाह की जाती रही है. इस वर्ष भी मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है.

मंदिर के मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त ने बताया कि मां को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे. खास बात यह है कि सभी पकवान शुद्ध घी से तैयार किए जाते हैं, जिससे प्रसाद की शुद्धता और गुणवत्ता बनी रहे.

भोग की तैयारी मंदिर कार्यालय में विशेष सावधानी के साथ की जा रही है. स्वच्छता और पवित्रता पर विशेष जोर दिया गया है. वहीं मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है और साफ-सफाई की व्यापक व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालु भक्त आध्यात्मिक और पवित्र माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें.

श्रद्धालुओं में इस अवसर को लेकर खास उत्साह है और मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है.

यह भी पढ़ें: गढ़वा में दशहरा पर्व के अवसर पर मिलावटी मिठाई के खिलाफ जिले में लगातार  प्रतिष्ठानों में जारी जांच अभियान

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई