साउथ प्वाइंट के हिमांशु व हरेकृष्ण ने जेईई मेंस में लहराया परचम, प्राचार्य ने उज...

साउथ प्वाइंट के हिमांशु व हरेकृष्ण ने जेईई मेंस में लहराया परचम, प्राचार्य ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

साउथ प्वाइंट के हिमांशु व हरेकृष्ण ने जेईई मेंस में लहराया परचम प्राचार्य ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

न्यूज11  भारत

बुंडू/डेस्क:  पांचपरगना के सर्वाधिक प्रतिष्ठित विद्यालय साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल, बुंडू के पूर्ववर्ती छात्र हिमांशु कुमार व हरेकृष्ण गोराई ने जेईई मेंस में शानदार सफलता अर्जित की है. 2024 में 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले हिमांशु ने जेईई मेंस में 99.02 और 2023 में 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले हरेकृष्ण ने 96.70 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है. दोनों ने 10वीं तक की पढ़ाई साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल, बुंडू से की है. दोनों विद्यार्थियों ने बताया कि हमारे स्कूली समय से ही साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल में कक्षा 9वीं से हमें लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु मार्गदर्शन दिया जा रहा था. विशेष कक्षा आयोजित कर हमें प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी, पाठ्यक्रम व प्रतिदर्श प्रश्न पत्रों से तैयारी करायी जाती थी. इस कारण हमें आगे की तैयारियों और चुनौतियाँ से निपटने में आसानी हुई.

दोनों छात्रों ने विद्यालय के शिक्षकों व विशेष तौर पर प्राचार्य का आभार जताया. छात्रों की सफलता पर साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सुभाष कुमार पाटनी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी है. बुंडू के प्रबुद्धजनों ने सफल छात्रों की कामयाबी पर छात्रों को बधाई देते हुए उनके पारिवारिक जनों व शिक्षकों की प्रशंसा की है. सफल विद्यार्थियों के माता-पिता बच्चों की सफलता से अत्यंत प्रसन्न हैं.

यह भी पढ़ें: गांडेय में मनरेगा आम बागवानी में लगी आग, दो लाभुकों के सभी पौधे नष्ट*

संबंधित सामग्री

खलारी डीएसपी ने मध्य रात्रि सघन गश्ती अभियान चलाया, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच

झारखंड

खलारी डीएसपी ने मध्य रात्रि सघन गश्ती अभियान चलाया, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच

पिपरवार में भीषण गर्मी का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त, अप्रैल में ही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, लू के थपेड़ों ने बढ़ाई मुश्किलें

झारखंड

पिपरवार में भीषण गर्मी का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त, अप्रैल में ही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, लू के थपेड़ों ने बढ़ाई मुश्किलें

अनुकंपा नियुक्ति मामले में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, रांची डीसी को अवमानना नोटिस

झारखंड

अनुकंपा नियुक्ति मामले में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, रांची डीसी को अवमानना नोटिस

सीआईएसएफ एनके एरिया ने कार्रवाई कर केडीएच क्षेत्र से 1.07 टन अवैध कोयला किया जब्त, बाइक भी पकड़ी गई

झारखंड

सीआईएसएफ एनके एरिया ने कार्रवाई कर केडीएच क्षेत्र से 1.07 टन अवैध कोयला किया जब्त, बाइक भी पकड़ी गई

गोमिया में जमीन संबंधित मामले में न्याय की आस लिए महिला अपने बच्चों के साथ बैठी भूख हड़ताल पर

झारखंड

गोमिया में जमीन संबंधित मामले में न्याय की आस लिए महिला अपने बच्चों के साथ बैठी भूख हड़ताल पर