भरनो के स्कूल चौक के पास सड़क हादसे में सोमनाथ रजक की मौत, तीन बच्चे हुए अनाथ

By : News11 Bharat
भरनो के स्कूल चौक के पास सड़क हादसे में सोमनाथ रजक की मौत, तीन बच्चे हुए अनाथ

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत.

भरनो /डेस्क: भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-23 रांची–गुमला मुख्य मार्ग पर स्थित स्कूल चौक के समीप रविवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय सोमनाथ रजक की मौत हो गई. घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार, एनएस पल्सर बाइक पर सवार दो युवक सिसई की ओर से भरनो की तरफ आ रहे थे. बताया जा रहा है कि बाइक तेज रफ्तार में थी. इसी दौरान स्कूल चौक के पास सर्विस रोड पर पैदल सड़क पार कर रहे हाई स्कूल रोड निवासी सोमनाथ रजक को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सोमनाथ गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े.घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतक सोमनाथ रजक स्कूल चौक के पास कपड़ा प्रेस (इस्त्री) करने का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. वे मूल रूप से पेटरवार, जिला बोकारो के निवासी थे, लेकिन पिछले कई वर्षों से भरनो में किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रह रहे थे. पूर्व में ही उनकी पत्नी का निधन हो चुका था. अब उनकी असामयिक मौत के बाद उनके तीन बच्चे पूरी तरह अनाथ हो गए हैं.

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा एवं सहायता देने की मांग की है.

पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया है,सोमवार सुबह को पोस्टमार्टम के लिए शव को गुमला भेजा जाएगा.पुलिस इस दुर्घटना की जांच कर रही है.बाइक सवार युवकों के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें: बर्ड्स गार्डेन स्कूल में स्कॉलरशिप परीक्षा 2026 का आयोजन, 610 छात्रों ने लिया भाग

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार