सोमा मुंडा हत्याकांड: खूंटी जिले में चल रहा जोरदार प्रदर्शन समाप्त, जिला प्रशासन ने परिजनों को दिया आश्वासन

By : Ark Sahuliyar
सोमा मुंडा हत्याकांड: खूंटी जिले में चल रहा जोरदार प्रदर्शन समाप्त, जिला प्रशासन ने परिजनों को दिया आश्वासन

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
आदिवासी पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के बाद खूंटी जिले में चल रहा जोरदार प्रदर्शन अब समाप्त हो गया है. जिला प्रशासन और मृतक सोमा मुंडा के परिजनों के बीच सफल वार्ता के बाद यह फैसला लिया गया. उपायुक्त आर. रोनीता ने स्वयं परिजनों और आदिवासी प्रतिनिधियों से बातचीत की और उनकी मांगों को गंभीरता से सुना. वार्ता के बाद मीडिया से बातचीत में उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि परिजनों की सभी मांगों को राज्य सरकार तक पहुंचाया जाएगा. मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग पर भी सकारात्मक आश्वासन दिया गया है. प्रशासन ने कहा कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उपायुक्त के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम और धरना समाप्त कर दिया. जिले में अब स्थिति सामान्य बताई जा रही है. हालांकि परिजनों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वे फिर आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे.

ये भी पढ़ें- झारखंड में भारी ठंड एवं शीतलहरी से संबंधित चेतावनी, 09 और 10 जनवरी को सभी स्कूलों में छुट्टी 

संबंधित सामग्री

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया