सोमा मुंडा हत्याकांड: झारखंड हाईकोर्ट ने आरोपी देवव्रत नाथ शाहदेव को दी जमानत

सोमा मुंडा हत्याकांड: झारखंड हाईकोर्ट ने आरोपी देवव्रत नाथ शाहदेव को दी जमानत

सोमा मुंडा हत्याकांड झारखंड हाईकोर्ट ने आरोपी देवव्रत नाथ शाहदेव को दी जमानत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
खूंटी जिले के चर्चित सोमा मुंडा हत्याकांड मामले में गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई. जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने आरोपी देवव्रत नाथ शाहदेव की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों की दलीलों को विस्तार से सुना. सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुनाते हुए  देवव्रत नाथ शाहदेव की जमानत याचिका स्वीकार कर ली. 

अदालत ने देवव्रत नाथ शाहदेव को कुछ शर्तों के साथ जमानत देने का निर्देश दिया है. इसके तहत उन्हें 25 हजार रुपये के दो निजी मुचलके जमा करने होंगे और पहचान के लिए आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा. साथ ही, उन्हें ट्रायल के दौरान अदालत की कार्यवाही में पूरा सहयोग करना भी अनिवार्य होगा.

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार कश्यप और अधिवक्ता अनुराग कश्यप ने दलीलें पेश कीं. उन्होंने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल को इस मामले में साजिश के तहत फंसाया गया है. उनका कहना था कि प्राथमिकी में देवव्रत नाथ शाहदेव का नाम नहीं है और न ही अन्य आरोपियों की पूछताछ में उनका उल्लेख हुआ है. बचाव पक्ष ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए. उनका आरोप था कि पर्याप्त साक्ष्य के अभाव के बावजूद पुलिस ने देवव्रत नाथ शाहदेव को आरोपी बना दिया. अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद जमानत देने का निर्णय लिया.

ये भी पढ़ें- कोल्हान के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, ओडिया भाषा और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

संबंधित सामग्री

खूंटी के रेमता डैम में दर्दनाक हादसा, रांची के युवक की डूबने से हुई मौत

झारखंड

खूंटी के रेमता डैम में दर्दनाक हादसा, रांची के युवक की डूबने से हुई मौत

बीआईटी मेसरा मैं IDE Bootcamp का दूसरे दिन स्टार्टअप इंडियाज के विश्लेषण के साथ हुआ पूरा

झारखंड

बीआईटी मेसरा मैं IDE Bootcamp का दूसरे दिन स्टार्टअप इंडियाज के विश्लेषण के साथ हुआ पूरा

बबलू पाठक की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने दिल खोलकर की व्यक्तित्व की सराहना

झारखंड

बबलू पाठक की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने दिल खोलकर की व्यक्तित्व की सराहना

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

झारखंड

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

बिहार के भू-सम्पदा प्रक्षेत्र में निवेश करें झारखण्ड में काम कर रहे बिल्डर: रेरा बिहार अध्यक्ष 

झारखंड

बिहार के भू-सम्पदा प्रक्षेत्र में निवेश करें झारखण्ड में काम कर रहे बिल्डर: रेरा बिहार अध्यक्ष