टोरी आरओबी निर्माण को लेकर धरना, डीआरएम के नाम सौंपा गया ज्ञापन

टोरी आरओबी निर्माण

टोरी आरओबी निर्माण को लेकर धरना, डीआरएम के नाम सौंपा गया ज्ञापन

टोरी रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार को आरओबी निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया.

टोरी आरओबी निर्माण को लेकर धरना डीआरएम के नाम सौंपा गया ज्ञापन

राहुल कुमार/न्यूज़11 भारत 
चंदवा/डेस्क:
टोरी रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार को आरओबी निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया. प्रदर्शन के बाद धनबाद रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के नाम ज्ञापन सौंपकर टोरी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) सहित लंबित रेल परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराने की मांग की गई.

कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष अनिता देवी ने कहा कि टोरी आरओबी क्षेत्र की वर्षों पुरानी और सबसे महत्वपूर्ण मांग है. रेलवे फाटक पर प्रतिदिन लगने वाले जाम से विद्यार्थियों, मरीजों, व्यापारियों और आम लोगों को भारी परेशानी होती है. उन्होंने कहा कि अब जनता आश्वासन नहीं, बल्कि आरओबी निर्माण कार्य शुरू होते देखना चाहती है. यदि जल्द ठोस पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा. 

संघर्ष समिति ने ज्ञापन के माध्यम से टोरी आरओबी का निर्माण तत्काल शुरू कराने, चंदवा रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का निर्माण पूरा करने, स्टेशन तक पहुंच मार्ग का निर्माण, जर्जर सड़कों की मरम्मत, रांची-टोरी यात्री ट्रेन का परिचालन बालूमाथ तक शुरू करने तथा रेलवे प्रशासन और संघर्ष समिति के बीच सकारात्मक संवाद शुरू करने की मांग उठाई. कार्यक्रम का संचालन सौरभ श्रीवास्तव ने किया. मौके पर दिलीप पांडेय, हिमांशू सिंह, राहुल मिश्रा, सुबोध जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, इंदुभूषण पाठक, संदीप टोप्पो, कैलाश जायसवाल समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

संबंधित सामग्री

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

झारखंड

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

झारखंड

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

झारखंड

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.