जनगणना 2027 की तैयारियों में सिमडेगा अव्वल, जनगणना मंत्रालय ने की डीसी सिमडेगा के कार्यों की सराहना

By : News11 Bharat
जनगणना 2027 की तैयारियों में सिमडेगा अव्वल, जनगणना मंत्रालय ने की डीसी सिमडेगा के कार्यों की  सराहना

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  सिमडेगा जिला प्रशासन की सक्रियता ने एक बार फिर से जिले का गौरव बढ़ाया है. दरअसल भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य दिनांक 16.05.2026 से 14.06.2026 के मध्य किया जाना है. साथ ही दिनांक 01.05.2026 से 15.05.2026 तक स्व-गणना का कार्य किया जाना है. उक्त कार्यों के मद्देनजर 25.04.2026 तक HLB Geo-tagging तथा HLB Demarcation का कार्य पूर्ण किया जाना अपेक्षित था. 27. 04. 26 को CMMS Portal पर दर्शायी जा रही प्रगति के अनुसार जिला- सिमडेगा की प्रगति 100% प्रदर्शित हुई हो जो कि अत्यंत ही सराहनीय है.

जनगणना कार्य मंत्रालय भारत सरकार के निदेशक प्रभात कुमार ने इसके लिए पत्र जारी करते हुए डीसी सिमडेगा कंचन सिंह की सराहना करते हुए कहा है कि भारत की जनगणना 2027 के इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य की गम्भीरता के दृष्टिगत उपरोक्त कार्य को निर्धारित तिथि से पूर्व ही पूर्ण किए जाने के लिए डीसी सिमडेगा कंचन सिंह की पूरी टीम ने प्रशंसनीय योगदान दिया है.

यह भी पढ़ें: लातेहार उपायुक्त के साप्ताहिक जनता दरबार में 14 आवेदन आए, डीसी ने निदान के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव