जेएससीए महिला T20 में सिमडेगा सीनियर महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत

जेएससीए महिला T20 में सिमडेगा सीनियर महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत

जेएससीए महिला t20 में सिमडेगा सीनियर महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  खेल की नगरी सिमडेगा के क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज दोहरी खुशी का दिन है. सिमडेगा की बेटियों ने क्रिकेट में आज दो अलग अलग वर्ग में जीत हासिल कर जिले को इतराने का मौका दिया है. 

जेएससीए द्वारा चाईबासा में आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट सीनियर महिला T20 टूर्नामेंट के एक लीग मैच में, सिमडेगा सीनियर महिला टीम ने लोहरदगा को 7 विकेट से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की. यह मुकाबला पश्चिम सिंहभूम के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया.

लोहरदगा सीनियर महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लोहरदगा की टीम ने निर्धारित 18 ओवरों में 7 विकेट खोकर 90 रन बनाए. टीम की ओर से आफ़रीन खान ने सर्वाधिक 32 रन और अनीशा कच्छप ने 25 रन का योगदान दिया. सिमडेगा की ओर से एलीना खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 26 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. पिंकी और हिना अनीश ने भी 1-1 विकेट लेकर विपक्षी टीम पर लगाम कसी. लोहरदगा टीम द्वारा बनाई गई 91 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिमडेगा की टीम ने धमाकेदार बल्लेबाजी की. सलामी बल्लेबाज आरुषि ने मात्र 27 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 31 रनों की तेज पारी खेली. सिमडेगा ने मात्र 12.5 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत की.
 
खेल का संचालन अंपायर अभिषेक और हेमंत ठाकुर ने किया, जबकि संदीप राय स्कोरर और कविता रॉय रेफरी की भूमिका में रहे.

बता दें कि आज हीं हजारीबाग में आयोजित जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 15 क्रिकेट लीग में सिमडेगा की अंडर 15 महिला क्रिकेट टीम ने गुमला को 61 रनों से पराजित किया है.

यह भी पढ़ें: पलामू पुलिस ने अवैध हथियार के साथ शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

Jharkhand Weather: मौसम ने बदली चाल! झारखंड में बारिश, ठंड और वज्रपात का ट्रिपल वार

झारखंड

Jharkhand Weather: मौसम ने बदली चाल! झारखंड में बारिश, ठंड और वज्रपात का ट्रिपल वार

कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

धनबाद: पहले रेलवे ने मेयर संजीव सिंह एवं विधायक रागिनी सिंह को दिया आमंत्रण, फिर धनबाद सांसद के दबाव में आमंत्रण वापस 

झारखंड

धनबाद: पहले रेलवे ने मेयर संजीव सिंह एवं विधायक रागिनी सिंह को दिया आमंत्रण, फिर धनबाद सांसद के दबाव में आमंत्रण वापस 

रांची एसएसपी ने वीसी के माध्यम से की बैठक, 05 वर्ष एवं उस से अधिक समय से लंबित सभी कांडों की समीक्षा की 

झारखंड

रांची एसएसपी ने वीसी के माध्यम से की बैठक, 05 वर्ष एवं उस से अधिक समय से लंबित सभी कांडों की समीक्षा की 

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर चंदवा में ध्वजारोहण व कार्यक्रम आयोजित

झारखंड

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर चंदवा में ध्वजारोहण व कार्यक्रम आयोजित

चंदवा में यातायात नियमों पर सख्ती, 59 वाहनों का कटा चालान, ₹1.21 लाख की वसूली

झारखंड

चंदवा में यातायात नियमों पर सख्ती, 59 वाहनों का कटा चालान, ₹1.21 लाख की वसूली