सिल्ली गोलीकांड: चाऊमीन दुकानदार को गोली मारने वाले तमाड़ के दो शूटर कालीचरण महत...

सिल्ली गोलीकांड: चाऊमीन दुकानदार को गोली मारने वाले तमाड़ के दो शूटर कालीचरण महतो और शिवम पाण्डा गिरफ्तार

सिल्ली गोलीकांड चाऊमीन दुकानदार को गोली मारने वाले तमाड़ के दो शूटर कालीचरण महतो और शिवम पाण्डा गिरफ्तार 

संतोष मेहता/न्यूज़11 भारत 
सिल्ली/डेस्क:
पतराहातु स्थित चाऊमीन दुकान के संचालक हराधन महतो, पिता स्व० सुखाराम महतो, के दुकान में घुसकर दो अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा हराधन महतो को गोली मारकर मोटर साईकिल से कारेयाडीह के रास्ते फरार हो गये. आवश्यक कार्रवाई के क्रम में सिल्ली थाना प्रभारी, अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे. 

हराधन महतो की पत्नी गंगा देवी के फर्दबयान आधार पर सिल्ली थाना काण्ड सं0-02/26, दिनांक-09/01/26, धारा-118(2)/109(1)/3 (5) बी०एन०एस० एवं 26/27/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), रांची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक, सिल्ली के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गवन किया गया. गठित छापामारी टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये अनुसंधान के क्रम में अभियुक्त कंचन महतो, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता-अमर महतो, ग्राम-पतराहातु, कुम्हार टोला, थाना सिल्ली, जिला राँची एवं जख्मी हराधन महतो की पत्त्नी गंगा देवी के बीच करीब पाँच वर्षों से प्रेम प्रसंग की बात प्रकाश में आयी.

अनुसंधान के क्रम में जब कंचन महतो से पूछताछ की गयी तो उन्होंने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार किया. जिसमें जख्मी हराधन महतो की पत्नी गंगा देवी की भी संलिप्तता प्रकाश में आयी एवं घटना में संलिप्त अपराधकर्मी सुनील चन्द्र महतो, उम्र करीब 31 वर्ष, पिता-गोन्दल महतो, ग्राम जोगाईसिदु टोला नीमडीह, पो०-बाबुरामडीह, थाना-तमाह, जिला राँची के निशानदेही पर देशी कट्टा-01, एवं जिन्दा कारतूस 01 को बरामद किया गया. कंचन महतो ने तमाड़ के रहने वाले सुनील चन्द्र महतो एवं तारकेश्वर महतो से मिलकर हराधन महतो को जान से मारने के एवज में चार लाख रुपये में डील फाईनल की थी. घटना से पूर्व भी अपराधकर्मियों द्वारा रैकी कर हराधन महतो को मारने का प्रयास किया था परन्तु सफल नहीं हो सका था. घटना के दिन दिनांक-07.01.26 को जख्मी हराधन महतो की पत्नी गंगा देवी ने ही हराधन महतो की रैकी सूचना घटना में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों को दी थी.

अनुसंधान के क्रम दिनांक 14.01.26 को चार अपराधकर्मी (1) गंगा देवी, (2) कंचन महतो. (3) सुनील चन्द्र महतो, (4) तारकेश्वर महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. अग्रतर अनुसंधान के क्रम में दिनांक-07.01.26 को घटना के मुख्य आरोपी दोनों शूटर (1) कालीचरण महतो, उम्र 27 वर्ष, पे० स्व० बरजू महतो. ग्राम-गोमिया कोचा, थाना-तमाड़, जिला राँची (2) शिवम पाण्डा, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता रामनाथ पाण्डा, ग्राम-तराई, थाना-तमाड़, जिला राँची को आज दिनांक-18.01.26 को घटना में प्रयुक्त हथियार (1) एक देशी पिस्टल एवं दो जिन्दा गोली तथा (2) एक काला रंग का अपाची मोटर साईकिल के साथ विधिवत जप्त किया गया है.

यह भी पढ़े: अमृत भारत ट्रेन को सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

संबंधित सामग्री

6 साल के मासूम शौर्य का अपहरण कर हत्या करने के आरोपी को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

झारखंड

6 साल के मासूम शौर्य का अपहरण कर हत्या करने के आरोपी को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

64 लाख की अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 91 कांडों की जब्त सामग्री विनष्ट

बिहार

64 लाख की अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 91 कांडों की जब्त सामग्री विनष्ट

हुसैनाबाद के सैदाबाद में नव निर्मित भवन से लावारिस बच्चा बरामद, जांच मे जुटी पुलिस

बिजनेस

हुसैनाबाद के सैदाबाद में नव निर्मित भवन से लावारिस बच्चा बरामद, जांच मे जुटी पुलिस

गढ़वा DC दिनेश यादव,  SP अमन कुमार ने पलामू प्रमंडलीय आयुक्त से की मुलाकात

झारखंड

गढ़वा DC दिनेश यादव, SP अमन कुमार ने पलामू प्रमंडलीय आयुक्त से की मुलाकात

चांडिल के चिलगु एनएच-33 के अधूरे पुल का MLA सविता महतो ने सदन के शून्यकाल में उठाया सवाल, अविलंब निर्माण की मांग

झारखंड

चांडिल के चिलगु एनएच-33 के अधूरे पुल का MLA सविता महतो ने सदन के शून्यकाल में उठाया सवाल, अविलंब निर्माण की मांग