न्यूज11 भारत
सिल्ली/डेस्क: सिल्ली पुलिस ने रांची पुरुलिया मुख्य पथ पर सिल्ली थाना के समीप रविवार को दो पहिया एवं चार पहिया
वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस द्वारा दो पहिया वाहन सवारों की हेलमेट, लाइसेंस एवं वाहनों के कागजातों की जांच की गई. अभियान के दौरान चार पहिया वाहन तथा कागज़ातों की जांच की गई. इस दौरान कई दो पहिया वाहनों को जब्त किया गया जिसे बाद में हिदायत देकर छोड़ दिया गया. वहीं यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया. थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है. वहीं उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने लोगों से वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने, ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहनों के कागजात साथ में रखने की अपील की.
यह भी पढ़ें: सिसई में ओबीसी समाज की बैठक, समाज को हक दिलाने के लिए आंदोलन की बनी रूपरेखा