तंबाकू नियंत्रण

तंबाकू नियंत्रण को लेकर दुकानदारों को किया गया जागरूक

उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न अंचलों  में तंबाकू नियंत्रण को लेकर जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया.

By : Ark Sahuliyar
तंबाकू नियंत्रण को लेकर दुकानदारों को किया गया जागरूक

राहुल सिंह/न्यूज़11 भारत 
रामगढ़/डेस्क:
उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न अंचलों  में तंबाकू नियंत्रण को लेकर जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान संबंधित पदाधिकारियों द्वारा सार्वजनिक एवं प्रमुख स्थानों पर स्थित दुकानों का निरीक्षण करते हुए दुकानदारों को तंबाकू नियंत्रण अधिनियम COTPA 2003 के प्रावधानों की जानकारी दी गई.

अभियान के दौरान दुकानदारों को विशेष रूप से धारा 6A 6B एवं धारा 5 के प्रावधानों का पालन करने के निर्देश दिए गए. साथ ही तंबाकू उत्पादों के प्रचार-प्रसार, विज्ञापन तथा प्रतिबंधित स्थानों पर बिक्री नहीं करने की स्पष्ट हिदायत दी गई.

अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि COTPA 2003 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई एवं अर्थदंड लगाया जाएगा. अभियान का उद्देश्य जिले में तंबाकू उत्पादों की अनधिकृत बिक्री एवं प्रचार-प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आम लोगों, विशेषकर युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों से बचाना है.