चेन छीनकर भाग रहे एक आरोपी को दुकानदारों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया

By : Admin
चेन छीनकर भाग रहे एक आरोपी को दुकानदारों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर में स्थानीय दुकानदारों की सक्रियता से एक महिला का सोने का चेन छीनकर भाग रहे एक आरोपी युवक को पकड़ लिया गया.
 
यह घटना शहर के पंच मुहान चौक के पास हुई. जानकारी के अनुसार, एक महिला बाजार में खरीददारी करने आई थी. तभी दो युवक उसका पीछा कर रहे थे. इसी बीच, दोनों युवकों ने महिला के गले से सोने का चेन छीन लिया और मौके से भागने लगे.

चेन छीनकर भाग रहे आरोपी युवकों को देख कुछ स्थानीय दुकानदारों ने तुरंत कार्रवाई की और उनका पीछा किया. दुकानदारों के प्रयासों से एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा.

पकड़े गए उचक्के को दुकानदारों ने पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस फिलहाल गिरफ्तार युवक से सघन पूछताछ कर रही है ताकि उसके फरार साथी और गिरोह के बारे में जानकारी मिल सके.यह घटना दिखाती है कि कैसे स्थानीय लोगों की सतर्कता और बहादुरी अपराध को रोकने और अपराधियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है..

यह भी पढ़ें: एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया

संबंधित सामग्री

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया