निरसा एनकाउंटर

बड़ी वारदात को अंजाम देने यूपी से निरसा पहुंचा था शूटर, पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

By : Ark Sahuliyar
बड़ी वारदात को अंजाम देने यूपी से निरसा पहुंचा था शूटर, पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
निरसा थाना क्षेत्र के हाथबाड़ी में बुधवार की शाम पुलिस और शूटर के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है. यह मुठभेड़ आनंद वाटिका के समीप हुई. जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश का एक शूटर बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से निरसा पहुंचा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम गठित कर इलाके में छापेमारी अभियान शुरू किया. 

मुठभेड़ में शूटर सागर उर्फ शिबू को पैर में गोली लगी है. पुलिस ने उसे इलाज के लिए SNMMCH में भर्ती किया है. बता दें कि शिबू का नाम जमशेदपुर में होटल कारोबारी निखार सबलोक की हत्या में भी शामिल है. वहीं, नीरज सिंह हत्याकांड मामले में भी इसका नाम आया था.  

अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ लिलेश्वर महतो कर रहे थे. इसी दौरान आनंद वाटिका के समीप पुलिस और शूटर के बीच मुठभेड़ हो गई. घटना के बाद इलाके में पुलिस की गतिविधियां बढ़ गई हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. शूटर की पहचान, उसके निरसा पहुंचने के उद्देश्य और उसके साथियों के संबंध में पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है. यह खबर प्रारंभिक जानकारी के आधार पर है. पुलिस की आधिकारिक पुष्टि एवं विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

यह भी पढ़ें- 14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: आरोपी लालू यादव की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, 21 अगस्त को आएगा कोर्ट का फैसला

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.