हैरतअंगेज: बेटे ने पिता को मृत घोषित कर अपनी पत्नी के नाम कर दी जमीन रजिस्ट्री

हैरतअंगेज: बेटे ने पिता को मृत घोषित कर अपनी पत्नी के नाम कर दी जमीन रजिस्ट्री

कोडरमा उपायुक्त को आवेदन सौंप कर की गयी कार्रवाई की मांग

हैरतअंगेज बेटे ने पिता को मृत घोषित कर अपनी पत्नी के नाम कर दी जमीन रजिस्ट्री

काशिफ अख्तर/न्यूज11  भारत

कोडरमाडेस्क:  थाना क्षेत्र के लोहसिकर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पुत्र ने अपने पिता को मृत घोषित कर उनकी जमीन अपनी पत्नी के नाम रजिस्ट्री कर दी. इस मामले को लेकर लोहासिकर निवासी महबूब मियां पिता स्वर्गीय मोहम्मद मियां ने कोडरमा उपायुक्त को लिखित आवेदन देकर अपने भतीजे इस्लाम मियां पिता जुम्मन मियां के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि मौजा बेकोबार थाना नंबर 263, कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत खाता नंबर 07, प्लॉट नंबर 2366 की जमीन उनके दादा उगन मियां बगैरह के नाम सर्वे खतियान में दर्ज है. आरोप है कि हिस्सेदार इस्लाम मियां ने कागज़ों में हेरफेर कर व पिता को मृत घोषित कर बगैर बंटवारे और हिस्सेदारों की सहमति के उक्त जमीन अपनी पत्नी रूकसाना बानो के नाम रजिस्ट्री कर दी है.

उन्होंने आगे कहा रजिस्ट्री में इस्लाम मियां ने अपने पिता का नाम स्वर्गीय जुमन मियां दर्शाया है, जबकि जुमन मियां वर्तमान में जीवित हैं. महबूब मियां ने इसे फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी करार देते हुए संबंधित केवाला का दाखिल-खारिज (संख्या 2630/2025) रोकने की मांग की है. वहीं इस मामले में इस्लाम मियां के विरुद्ध कोडरमा थाने में भी आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है.

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए इस्लाम मियां ने कहा कि यह जमीन मेरे पूर्वजों की है. मुझे लोन लेने की जरूरत थी, इसलिए मैंने अपनी पत्नी के नाम रजिस्ट्री कराई. पिता का नाम मृत लिखा जाना एक प्रिंटिंग मिस्टेक है.

यह भी पढ़ें:  कोलकाता, 51वें कोल इंडिया स्थापना दिवस पर अरूपानंद नायक "सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय महाप्रबंधक" पुरस्कार से सम्मानित

संबंधित सामग्री

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

झारखंड

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

NEET-UG 2026 का परिणाम जारी हो गया है. झारखंड के सहर्ष कुमार गुप्ता 99.977 परसेंटाइल के साथ स्टेट टॉपर बनें हैं. इसके अलावा जेवीएम श्यामली के छात्रों ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया है.

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

झारखंड

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना जताई गयी है. वहीं कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

झारखंड

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

एनटीए ने घोषित किए दोबारा आयोजित परीक्षा के परिणाम, मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया को मिलेगी रफ्तार

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

देश-विदेश

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ खींचने के दौरान बढ़ी भीड़, कई श्रद्धालु हुए घायल

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

झारखंड

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

30 से 180 दिन तक बिना वैध आपत्ति लंबित मिले आवेदन, पांच अंचल अधिकारियों पर 2.68 लाख का जुर्माना