मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने पशुपालन निदेशालय में को-ऑपरेटिव बैंक, RBI और नाबार्...

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने पशुपालन निदेशालय में को-ऑपरेटिव बैंक, RBI और नाबार्ड के अधिकारियों के साथ की बैठक

दो माह में को ऑपरेटिव बैंक के CEO की नियुक्ति का निर्देश: शिल्पी नेहा तिर्की

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने पशुपालन निदेशालय में को-ऑपरेटिव बैंक rbi और नाबार्ड के अधिकारियों के साथ की बैठक

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची के हेसाग स्थित पशुपालन निदेशालय में राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने को-ऑपरेटिव बैंक, आरबीआई और नाबार्ड के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में मंत्री ने को-ऑपरेटिव बैंक में रिक्त पड़े CEO पद को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में झारखंड को-ऑपरेटिव बैंक के CEO की नियुक्ति अगले दो माह में पूर्ण करने का निर्देश दिया है. इसको लेकर अविलंब नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी. CEO की नियुक्ति के बाद बैंक में रिक्त पदों पर नियुक्ति और प्रोन्नति की प्रक्रिया शुरू होगी. 

बैठक के दौरान कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने को-ऑपरेटिव बैंक के द्वारा लैंप्स पैक्स के माध्यम से KCC वितरण का वर्तमान जानकारी ली. KCC के मामले में मंत्री ने लैंप्स - पैक्स के साथ-साथ को-ऑपरेटिव बैंक के द्वारा सीधे तौर पर लैंप्स पैक्स के सदस्यों को लोन का लाभ देने का निर्देश दिया है. इसके लिए को-ऑपरेटिव बैंक अपने बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास करेगा. ऐसा करने से KCC के लाभुकों की संख्या में इजाफा होने के साथ योजना को गति मिलेगी. 

बैठक में नाबार्ड और RBI को निर्देशित किया गया है कि वो समय समय पर को-ऑपरेटिव बैंक के कर्मियों को प्रशिक्षण देने का काम करेंगे, ताकि बैंक कर्मी वित्तीय गतिविधि से हमेशा अपडेट रह सकें. बैठक में को-ऑपरेटिव बैंक मुख्यालय के साथ धनबाद और जमशेदपुर के अधिकारी उपस्थित थे. इस मौके पर विभागीय सचिव अबू बक्कर सिद्धिखी, विशेष सचिव प्रदीप हजारे, निबंधक शशि रंजन, नाबार्ड के सीजीएम, आरबीआई के अधिकारी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- West Bengal: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुकुल रॉय की विधानसभा सदस्यता रद्द की, दलबदल विरोधी कानून के तहत बड़ा फैसला

 

संबंधित सामग्री

सिल्ली में एक योजना, दो शिलान्यास! सिल्ली विधायक का शिलान्यास जिला परिषद उपाध्यक्ष को नहीं आया रास!

झारखंड

सिल्ली में एक योजना, दो शिलान्यास! सिल्ली विधायक का शिलान्यास जिला परिषद उपाध्यक्ष को नहीं आया रास!

सहरसा में 518 लीटर विदेशी शराब बरामद, ट्रक सहित झारखंड का तस्कर गिरफ्तार

बिहार

सहरसा में 518 लीटर विदेशी शराब बरामद, ट्रक सहित झारखंड का तस्कर गिरफ्तार

बेतिया: सड़क दुर्घटना मे बाइक चालक की दर्दनाक मौत, गन्ना लदे ट्रैक्टर ने बाइक चालक को कुचला

बिहार

बेतिया: सड़क दुर्घटना मे बाइक चालक की दर्दनाक मौत, गन्ना लदे ट्रैक्टर ने बाइक चालक को कुचला

डीसी ने पूछा- तुम्हारी कॉपी क्यों फटी है ? बच्चे ने मासूमियत से बोला,

झारखंड

डीसी ने पूछा- तुम्हारी कॉपी क्यों फटी है ? बच्चे ने मासूमियत से बोला, 'सर मेरी कॉपी को चूहे ने खा लिया'

राजद नेता जीवन यादव को एसटीएफ ने उनके सीवान स्थित कार्यालय से किया गिरफ़्तार

बिहार

राजद नेता जीवन यादव को एसटीएफ ने उनके सीवान स्थित कार्यालय से किया गिरफ़्तार