सोलर जलमीनारों की मरम्मत को लेकर शाल्या परवीन ने जिला अभियंता से की मांग

By : News11 Bharat
सोलर जलमीनारों की मरम्मत को लेकर शाल्या परवीन ने जिला अभियंता से की मांग

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  खलारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोहन नगर, ओड़िया ब्रेक, मुंडा टोली, राय सहित अन्य क्षेत्रों में लगे सोलर संचालित जलमीनारों के खराब हो जाने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में खलारी पूर्वी की जिला परिषद सदस्य शाल्या परवीन ने जिला अभियंता, जिला परिषद रांची से इन जलमीनारों की तकनीकी खराबी जल्द दूर कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगाए गए अधिकांश जलमीनार लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे आम जनता को पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है. लोगों को दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है.

शाल्या परवीन ने बताया कि ये सभी सोलर संचालित जलमीनार 15वीं वित्त आयोग की राशि से जिला परिषद रांची के फंड द्वारा निर्मित कराए गए थे, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके. लेकिन समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण ये जलमीनार बेकार साबित हो रहे हैं. उन्होंने जिला अभियंता से आग्रह करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इन जलमीनारों की शीघ्र जांच कर मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके.

यह भी पढ़ें: 14वीं चैम्पियन ट्रॉफी: विजेता टीम को आजसू सुप्रियो सुदेश महतो ने 1 लाख 51 हजार नकद व ट्रॉफी देकर किया पुरस्कृत

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार