गढ़वा उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की अहम बैठक में कई प्रस्ताव पारित

ग्रामीण विकास और सहकारिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने की कवायद

By : Admin
गढ़वा उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की अहम बैठक में कई प्रस्ताव पारित

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:   गढ़वा समाहरणालय के सभागार में जिला सहकारी विकास समिति (District Co-operative Development Committee–DCDC) की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उप विकास आयुक्त गढ़वा पशुपतिनाथ मिश्रा ने की. बैठक में सहकारिता से जुड़े विविध विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श करते हुए उन्हें पारित किया गया तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक में धान अधिप्राप्ति एवं बैंक गारंटी, MPCS को CSC एवं Jharsewa ID से जोड़ने, निर्माणाधीन गोदामों की अद्यतन स्थिति, चयनित MPCS को e-Pacs घोषित करने, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र (PMKSK) की स्थापना, उर्वरक लाइसेंस की उपलब्धता, MPCS में बैंकिंग प्रणाली को सुदृढ़ करने एवं NCD पोर्टल पर प्रविष्टि सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर निर्णय लिए गए. साथ ही  World Largest Grain Storage in Cooperative सेक्टर योजना के तहत 2500 MT क्षमता वाले गोदाम हेतु भूमि चयन, सौर ऊर्जा चालित कोल्डरूम निर्माण, डिजिटल भुगतान प्रणाली को बढ़ावा देने तथा अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के सफल आयोजन से संबंधित प्रस्ताव भी पारित किए गए.

मत्स्यजीवी एवं दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के गठन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति और पंचायत स्तर पर सहकारिता को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीडीसी ने कहा कि सहकारिता ग्रामीण समृद्धि की आधारशिला है और इसके सशक्तिकरण से किसानों, वन उपज उत्पादकों एवं स्थानीय समुदायों की आजीविका और भी मजबूत होगी. उन्होंने निर्देश दिया कि सहकारी समितियों के कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ताकि जिले की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिल सके.आज के बैठक में डीडीसी के अतिरिक्त जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, विभिन्न समितियों के प्रतिनिधि सहित अन्य पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: नगर निकाय चुनाव में विलंब से झारखंड को 25 हजार करोड़ रुपए का नुकसान - संथाल परगना चैम्बर

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई