IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका

सेवायत भूमि घोटाले के आरोपी निलंबित IAS विनय चौबे की जमानत याचिका पर 16 सितंबर को ACB कोर्ट सुनाएगा फैसला 

झारखंड शराब घोटाले में भी आरोपी बनाए गए थे निलंबित आईएएस विनय चौबे

By : Ark Sahuliyar
सेवायत भूमि घोटाले के आरोपी निलंबित IAS विनय चौबे की जमानत याचिका पर 16 सितंबर को ACB कोर्ट सुनाएगा फैसला 

न्यूज़11 भारत
हजारीबाग/डेस्क:
हजारीबाग के पूर्व उपायुक्त और सेवायत भूमि घोटाले में आरोपी निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर हजारीबाग ACB कोर्ट 16 सितंबर को अपना फैसला सुनाएगा. इस याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई थी, जिसमें ACB और बचाव पक्ष की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

यह देखना दिलचस्प होगा कि कोर्ट विनय चौबे की जमानत याचिका पर क्या निर्णय देता है 
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कोर्ट विनय चौबे की जमानत याचिका पर क्या निर्णय देता है. बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता शंकर बनर्जी ने दलीलें पेश कीं, जबकि ACB की ओर से विशेष लोक अभियोजक अभिषेक कृष्ण गुप्ता ने पक्ष रखा.

विनय चौबे झारखंड शराब घोटाले में भी आरोपी बनाए गए थे
गौरतलब है कि यह मामला अगस्त महीने में दर्ज हुआ था, जिसमें ACB ने कांड संख्या 9/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. इससे पहले विनय चौबे झारखंड शराब घोटाले में भी आरोपी बनाए गए थे, लेकिन समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं होने के कारण उन्हें उस मामले में जमानत मिल गई थी.


ये भी पढ़ें- चाईबासा: बैंक ऑफ इंडिया की गुआ शाखा के पूर्व प्रबंधक पर करोड़ों के गबन का आरोप, केस दर्ज कर किया गया निलंबित
 

संबंधित सामग्री

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कुट्टा गांव में ग्राम प्रधान की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया.