सरायकेला-खरसावां की बेटी शांभवी तिवारी ने ICSE के बायो साइंस की परीक्षा में 99.99 प्रतिशत अंक हासिल कर देश की किया टॉप

By : News11 Bharat
सरायकेला-खरसावां की बेटी शांभवी तिवारी ने ICSE के बायो साइंस की परीक्षा में 99.99 प्रतिशत अंक हासिल कर देश की किया टॉप

मनोज सिंह/न्यूज11  भारत

सरायकेला/डेस्क:  झारखंड के सरायकेला- खरसावां जिले की बेटी शांभवी तिवारी ने ICSE 2026 के बायो साइंस की परीक्षा में 99.99 प्रतिशत अंक हासिल कर देश की टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. साधारण सी दिखने वाली शांभवी में असाधारण प्रतिभा साफ झलकती है. न तो उसे सोशल मीडिया का शौक है ना ही मोबाईल में चिपके रहना उसे पसंद है. पढ़ाई ही उसका जुनून है और इसी जुनून ने आज उसे देश का टॉपर बना दिया.

सेक्रेट हार्ट कान्वेंट जमशेदपुर की छात्रा शांभवी के पिता राजेश रमण आकाशवाणी जमशेदपुर में कार्यरत हैं. माता निभा सिन्हा सेंट मेरिस इंग्लिश हाई स्कूल बिष्टुपुर में फिजिक्स की शिक्षिका है. शांभवी बेहतर करेगी परिवार वालों को इसका भरोसा था मगर परिणाम उनकी उम्मीदों से कहीं अधिक आया जिससे पूरे परिवार में खुशी की माहौल दौड़ पड़ी है. 

शांभवी डॉक्टर बनना चाहती है और उसी की तैयारी में दिन-रात जुटी है. शांभवी का सपना एक कुशल डॉक्टर बनने का है. शांभवी के इस उपलब्धि ने न केवल सरायकेला- खरसावां बल्कि पड़ोसी जिला जमशेदपुर और राज्य का नाम देश भर में रोशन किया है. उसकी इस उपलब्धि से पूरे राज्य में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. शांभवी का परिवार आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 में रहता है. उसने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता- पिता और शिक्षकों को दिया है. शांभवी ने बताया कि शिक्षक जो भी टास्क दे उसे जरूर पूरा करना चाहिए. कभी निराश नहीं होना चाहिए तभी सफलता हासिल होगी.

यह भी पढ़ें: गढ़वा पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं के बीच स्टेशनरी सामग्री व नाश्ता-पानी का किया वितरण

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार