कोडरमा के मसमोहना में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी

शव को बरामद कर पुलिस पहचान के लिए कर रही प्रयास

By : Pramod Kumar
कोडरमा के मसमोहना में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी

काशिफ अख्तर/ न्यूज 11 भारत

कोडरमा/डेस्क: नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत मसमोहना कब्रिस्तान के पास शनिवार को एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. शव की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है. मृतक के शरीर पर कई जख्मों के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या दो से तीन दिन पहले कर शव को यहां फेंका गया होगा.

शनिवार सुबह मसमोहना के ग्रामीण अपने मवेशियों को चराने कब्रिस्तान की ओर गए थे. इसी दौरान सोती में उन्हें एक शव पड़ा दिखाई दिया. ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

जानकारी मिलते ही नवलशाही थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया.

थाना प्रभारी ने बताया कि शव काफी सड़-गल चुका है और उस पर कीड़े लगने लगे हैं. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है. उन्होंने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है. शव की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उसे 72 घंटे के लिए शीतगृह में रखा जाएगा. साथ ही आस-पास के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है.

यह भी पढ़ें: जमीन हड़पने की नीयत से मार-पीट करने का आरोप, एसपी से जान-माल की सुरक्षा की गुहार

 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई