चंचल गिरी/न्यूज 11 भारत
जामताड़ा/डेस्क: जामताड़ा जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र के खैरा जोरिया में मंगलवार शाम ग्रामीणों ने एक महिला का शव देखा. ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिंदापाथर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनय कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पुलिस ने बुधवार शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया.
पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया. बुधवार को शव की पहचान उर्मिला मुर्मू (करीब 40 वर्ष), पति बाणेश्वर मुर्मू, निवासी जमदेही, थाना बिंदापाथर के रूप में हुई. पहचान के बाद पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी दी. महिला की मौत के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.
यह भी पढ़ें: अवैध खनन के खिलाफ ड्रोन से चल रही निगरानी, कॉम्बिंग ऑपरेशन में CISF ने करीब 10 टन कोयला किया बरामद