भाजपा के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार पांडेय पहुंचे दिवंगत बिजली मिस्त्री के घर, परिजनों को दिय उचित मुआवजा दिलवाने का भरोसा

By : News11 Bharat
भाजपा के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार पांडेय पहुंचे दिवंगत बिजली मिस्त्री के घर, परिजनों को  दिय उचित मुआवजा दिलवाने का भरोसा

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता किशोर कुमार पांडेय ने नावाबाजार क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान तुकबेरा निवासी दिवंगत बिजली मिस्त्री नागेंद्र पासवान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, आश्रित को नौकरी तथा बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी.

किशोर पांडेय ने इस संबंध में बिजली कंपनी के निदेशक से भी बातचीत की. निदेशक ने सभी मांगों को स्वीकार करते हुए उन्हें शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया.

विदित हो कि बिजली वितरण कंपनी के अंतर्गत इलेक्ट्रिक फॉल्ट की मरम्मत के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से 45 वर्षीय मिस्त्री नागेंद्र पासवान की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी. घटना संध्या लगभग 8 बजे की है, जब वे बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के विद्युत लाइन पर कार्य कर रहे थे.

पांडेय ने कहा कि कंपनी द्वारा आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है और नियमानुसार हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है.

यह भी पढ़ें: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सिमडेगा पुलिस और शांति भवन मेडिकल सेंटर के स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाली प्रभात फेरी

संबंधित सामग्री

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया