खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल 18 से धनबाद में, झारखंड सरकार लगायेगी ट्रायल कैम्प

अलग-अलग जगहों पर लगाया जायेगा प्रशिक्षण शिविर

By : Admin
खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल 18 से धनबाद में, झारखंड सरकार लगायेगी ट्रायल कैम्प

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:  झारखंड सरकार की ओर से खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए खोले गए आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल का आयोजन 18-19 सितंबर को किया जाएगा.  झारखंड भर में अलग-अलग जगहों पर जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है. जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर आयोजित ट्रायल में हिस्सा लेंगे. धनबाद में बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कांपलेक्स में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा. 

जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा ने बताया कि धनबाद में पांच खेलों के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा. इसमें फुटबॉल, एथलेटिक्स, कबड्डी, बैडमिंटन और कुश्ती शामिल है. खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के बाद आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण लेने का मौका मिलेगा. इन केंद्रों में रहने-खाने का इंतजाम सरकार की ओर से किया जाता है. इतना ही नहीं खिलाड़ी अगर पढ़ना चाहें तो उन्हें पढ़ाई करने की भी सुविधा दिलाई जाएगी. धनबाद में फुटबॉल का सेंटर ऑफ एक्सलेंस केंद्र चलता है. 

फुटबॉल में चयनित खिलाड़ी बिरसा मुंडा स्टेडियम में चल रहे सेंटर ऑफ एक्सलेंस फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. सेंटर ऑफ एक्सलेंस केंद्र के लिए 16-22 साल उम्र के खिलाड़ी इसमें भाग ले सकते हैं. वहीं आवासीय प्रशिक्षण केंद्र और जेएसएसपीएस रांची के लिए चयन ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की उम्र 10-14 साल के बीच होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: बीपीएल कोटे से नामांकन में धांधली के विरोध में छात्र आजसू ने धनबाद में किया विरोध-प्रदर्शन
 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई