पिपरवार मे पांचवें दिन भी जारी रही सुरक्षा कर्मियों की हड़ताल, बिजली उत्पादन ठप करने की चेतावनी

By : Vaibhaw Vikram
पिपरवार मे पांचवें दिन भी जारी रही सुरक्षा कर्मियों की हड़ताल, बिजली उत्पादन ठप करने की चेतावनी

मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत
पिपरवार/डेस्क:
पिपरवार स्थित सोलर पावर प्लांट में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों की हड़ताल मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रही.अब तक प्रबंधन और कंपनी की ओर से किसी प्रकार की वार्ता नहीं होने से सुरक्षा कर्मियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. लगातार अनदेखी से नाराज कर्मियों ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है.हड़ताल पर बैठे सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर कई दिनों से आंदोलन जारी है, लेकिन अब तक कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई. इससे कर्मियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है. 

आंदोलनकारी कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द वार्ता नहीं हुई तो बुधवार 13 मई से सोलर पावर प्लांट के बिजली उत्पादन को भी बाधित किया जाएगा.कर्मियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी बातों को नजरअंदाज किया जा रहा है. ऐसे में अब आंदोलन को निर्णायक रूप देने की तैयारी की जा रही है. हड़ताल में शामिल सुरक्षा कर्मियों में अवध कुमार ठाकुर, पंकज ठाकुर, गोपाल मुंडा, शिवम मुंडा, कृष्णा कुमार महतो, करण कुमार महतो, रवि कुमार, धनंजय कुमार, मनोज कुमार, सन्नादुल,अबरार,राजेश उरांव,मोहम्मद एजाज़ुल और आकाश उरांव समेत अन्य कर्मी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: DVC प्रशासनिक भवन में वरीय महाप्रबंधक के साथ विस्थापित प्रतिनिधियों की हुई वार्ता, रोज़गार सहित अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

संबंधित सामग्री

सरायकेला-खरसावां में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में चल रही छापेमारी 

सरायकेला-खरसावां में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में चल रही छापेमारी 

सरायकेला-खरसावां जिले में आज शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने ठेकेदार संजय डालमिया के आवासीय परिसर में छापेमारी कर रही है.

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

सभी घायलों को एंबुलेंस से टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.