सुरक्षा का पूरा है ध्यान, कुकडु प्रखंड सह अंचल कार्यालय में रात्रि प्रहरी पूर्ववत सेवा देंगे - सीओ अभय द्विवेदी

By : News11 Bharat
सुरक्षा का पूरा है ध्यान, कुकडु प्रखंड सह अंचल कार्यालय में रात्रि प्रहरी पूर्ववत सेवा देंगे - सीओ अभय द्विवेदी

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

चांडिल/डेस्क: चांडिल अनुमंडल के कुकडु प्रखंड सह अंचल कार्यालय में रात्रि गार्ड नही रहने का खबर को न्यूज़11 भारत ने प्रमुखता से दिखाया था जिसका खंडन करते हुए आज कुकडु अंचल के प्रभारी अंचल अधिकारी ने पत्रकारों को एक बयान जारी कर अपना पक्ष रखा. प्रभारी अंचल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में ही दिवा एवम रात्रि गार्ड की तैनाती अंचल कार्यालय की और से की गई थी जो पूर्ववत जारी रहेगा. उन्होंने आगे कहा कि  प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें रखा गया है जो अति आवश्यक है.

आगे उन्होंने कहा कि अंचल अधिकारी का कार्यालय कक्ष न होने के कारण उन्हें अंचल निरीक्षक के कमरे में ही बैठना पड़ता है हालांकि उन्होंने कहा कि बैठने के जगह मायने नही रखता किसी भी हाल में कार्य ससमय संपादित होना चाहिए मगर सीओ कक्ष होने से आम जनताओं को उनसे मिलने में कोई कठिनाई ही नही होती क्योंकि लोग गलती से सीओ को ही अंचल निरीक्षक समझ रहे है.

उन्होंने आगे कहा कि लगातार आम जनताओं से मिलने के बाद लोगो को उन्हें मिलने में कोई परेशानी नही होगी. दोनों कार्यालयों के कार्य को ससमय निष्पादित किया जा रहा है. कुकडु में कुछ बेहतर कर कुकडु को अग्रणी अंचल के श्रेणी में रखने की कोशिश रहेगी.

यह भी पढ़ें: गढ़वा में तिलक समारोह से लौट रही मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो युवकों की घटनास्थल पर मौत, एक घायल

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार